पटना (न्यूज सिटी) राजधानी पटना मे अपराधिक वारदातों मे एक और इजाफा हुई अपराधियों पर नकेल कसने मे पटना पुलिस असफल साबित हो रही है हालिया वाक्...
पटना (न्यूज सिटी) राजधानी पटना मे अपराधिक वारदातों मे एक और इजाफा हुई अपराधियों पर नकेल कसने मे पटना पुलिस असफल साबित हो रही है हालिया वाक्या पटना के परसा बाजार थाना की है रविवार सुबह लगभग 08 बजे परसा बाजार रेलवे स्टेशन की उत्तरी छोर पर एक आँटो चालक को सर मे गोली मारकर दो वाइक सवार अपराधी ने हत्या कर दी. इस घटना से आसपास के इलाको मे अफरा तफरी का महौल बन गया लगभग 55 वर्षीय मृतक जितेन्द्र कुमार सिह आँटो चालक बताएं गए है मृतक पिछले कुछ दिनों से लालु पथ एतवारपुर मे रहते थे घटनास्थल से अपराधी गोली मारकर फरार हो गए इस घटना की सूचना परसा बाजार थाना को दी गई प्रशिक्षु उपाधीक्षक सह परसा बाजार थाना अध्यक्षा ज्योति प्रिया ने कहा कि लगभग 55 वर्षीय आँटो चालक जितेन्द्र कुमार सिह की सिर मे गोली मारकर हत्या की गई है वही शव को कब्जे मे लेकर पटना पोस्टमार्टम हेतू भेजे गय है इस घटना के सारे पहलूओं पर अनुसंधान किया जा रहा है .