Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


श्री रामनवी महोत्सव की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पटना सिटी अनुमंडलाधिकारी के साथ समिति सदस्यों संग का बैठक

PATNA CITY :   बेगमपुर जल्ला महावीर मंदिर में आगामी 10 अप्रेल रविवार को आयोजित श्री रामनवी महोत्सव की तैयारी,सुरक्षा-व्यवस्था की दृष्टि से प...


PATNA CITY :
  बेगमपुर जल्ला महावीर मंदिर में आगामी 10 अप्रेल रविवार को आयोजित श्री रामनवी महोत्सव की तैयारी,सुरक्षा-व्यवस्था की दृष्टि से पटना सिटी अनुमंडल कार्यालय में महोत्सव समिति सदस्यों के संग बैठक हुई।

जल्ला महावीर मंदिर रामनवी महोत्सव समिति के संयोजक संजीव कुमार यादव ने बताया कि भक्तजनो के लिए 3 बजे प्रातः बेला मंगला आरती से पूजा दर्शन प्रारंभ होता है।जिसके के लिए प्रसाद,प्याऊ ,चिकित्सा , खोया पाया केंद्र सहित अन्य व्यवस्था मंदिर द्वारा की जाती है।

संजीव ने अनुमंडल को अवगत कराया की इस वर्ष मंदिर दर्शन हेतु 1.5 से 2 लाख भक्तजनो की आने की संभावना है।

श्री यादव ने प्रशासन से बिलीचिंग छिरकाव, सफ़ाई, ट्राफ़िक पुलिस, सुरक्षा महिला-पुरुष बल,पानी टैंकर, चलंत शौचालय ,अग्निशामक सहित अन्य व्यवस्था को सुनिस्चित करने की माँग की। 

पटना सिटी अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश रंजन ने समस्त श्र्धालु सुबिधा व्यवस्था-कार्यों को सुनिशित करने का आश्वासन दिया।

साथ ही कल 6 अप्रैल  को वरीय प्रशासन टीम के साथ मंदिर परिसर का मुयाना करने का सहमति दिया।

बैठक में संयोजक नागेश्वर सिंह,शशिशेखर रस्तोगी,रबिंद्र शुक्ला,शिवप्रसाद मोदी,दिनेश गुप्ता,बबलू कुमार सहित अन्य सदस्य शरीक हुए।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now