पटना। ज्योति शिशु निकेतन मौआर लेन एवं टाउन हाई स्कूल ,दरगाह रोड मे महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर स्कूल के संस्थ...
पटना। ज्योति शिशु निकेतन मौआर लेन एवं टाउन हाई स्कूल ,दरगाह रोड मे महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर स्कूल के संस्थापक बैजू लाल दास ने तैल चित्र पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर स्कूल के बच्चो ने ड्राईंग प्रतियोगिता में भाग लिया। जिसमें शालिनी कुमारी प्रथम , आलिया परवीन द्वितीय , तथा नन्दनी कुमारी और अंजली कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। खुशी , सुमैरा , जागृति कुमारी , मोहित , अलतमश , निशु , फैजान, रजनी , रौनक, मदीहा , मुस्कान एवं आनश ने प्रशंसनीय स्थान प्राप्त किया।
इस कार्यक्रम में स्कूल के प्रार्चाया सोनी वर्मन ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि गांधी जी सत्य और अहिंसा के पूजारी थे। जो सिर्फ भारत के साथ - साथ पूरी दूनिया में मार्ग दर्शन करती है। उन्होंने कहा है कि दुनिया के सभी धर्म हर मामले में भिन्न हो सकते है। लेकिन सभी दुनिया मानती है , सत्य के अलावा कुछ भी नहीं है।
टाउन हाई स्कूल , दरगाह रोड के प्राचार्या खुशनुदी बानो ने जय जवान , जय किसान का नारा देकर सभी बच्चों को लाल बहादुर शास्त्री जी की जीवनी को याद दिलाया ।



