Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


द ब्लूबेल्स इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने मनाई गांधी जयंती!

बिहटा। विक्रम प्रखंड के अख्तियारपुर गांव स्थित द ब्लू बेल्स इंटरनेशनल स्कूल में गांधी जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित की गई। इस कार्यक्रम...


बिहटा।
विक्रम प्रखंड के अख्तियारपुर गांव स्थित द ब्लू बेल्स इंटरनेशनल स्कूल में गांधी जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में बच्चों ने महात्मा गांधी , कस्तूरबा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री समेत अनेक स्वतंत्रता सेनानियों का वेश धारण किया। बच्चों ने बुलेटिन बोर्ड, पोस्टर कार्ड ड्राइंग और पेंटिंग के माध्यम से भी गांधी जी के जीवन के विभिन्न संदेशों को प्रदर्शित किया । कार्यक्रम की शुरुआत में स्कूल के डायरेक्टर लवकुश शर्मा ने बच्चों को गांधी जी के व्यक्तित्व और कृतित्व से अवगत कराया। उनके अनुसार जो शख्स बैरिस्टर बनकर वकालत की प्रैक्टिस करने दक्षिण अफ्रीका गया था, वह मोहनदास करमचंद गांधी था। लेकिन उनकी विचारधारा और लोगों के हक के लिए लड़ाई लड़ने के उनके तरीके ने उन्हें 'राष्ट्रपिता' और 'महात्मा' की उपाधि दिलाई। वही एकेडमिक इंचार्ज एके सिंह ने कहा कि जब भी अहिंसा की बात आती है, तो सबसे पहले 'बापू' का नाम आता है। महात्मा गांधी ने न सिर्फ भारत, बल्कि पूरी दुनिया को अहिंसा के मायने समझाए। बताया कि अहिंसा एक व्यक्तिगत आदत है जिसका अर्थ है किसी भी परिस्थिति में खुद को या दूसरों को क्षति न पहुंचाई जाए। स्वतंत्रता सेनानियों के वेश धारण किए बच्चे बेहद मनमोहक लग रहे थे। उनके द्वारा प्रस्तुत की गई पेंटिंग्स ड्रॉइंग भी काफी लुभावने थे। मौके पर बीरू सिंह, उमेश सिंह ,अमरेश सिंह, रामानुज , रौशन, विपुल, नवनीत, मिंकु, मांडवी, रिंकल , रोजी मिता,छवि ,हेमा, प्रियांशु सहित अनेकों लोग उपस्थित थे।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now