Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


केंद्र सरकार द्वारा लाये गए कानून से भारी जमाखोरी, महंगाई होगा : प्रवीण सिंह

पूर्णिया : केंद्र सरकार की ओर से लाई गई तीनों कला कृषि कानून के खिलाफ बिहार कांग्रेस की ओर से बिहार प्रभारी श्री भक्त चरण दास के नेतृत्व में...



पूर्णिया : केंद्र सरकार की ओर से लाई गई तीनों कला कृषि कानून के खिलाफ बिहार कांग्रेस की ओर से बिहार प्रभारी श्री भक्त चरण दास के नेतृत्व में  पूरे प्रदेश के सभी जिलों में किसान सत्याग्रह यात्रा के अंतर्गत पदयात्रा एंव किसान पंचायत के सफल आयोजन के बाद दूसरे चरण में सभी जिला मुख्यालय पर एकदिवसीय धरना का आयोजन दिनांक 25 मार्च को किया जा रहा है इसी क्रम में उपरोक्त कार्यक्रम के पूर्णिया जिला के प्रभारी  AICC सदस्य प्रवीण सिंह कुशवाहा  कांग्रेस भवन पूर्णिया में एक संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित कर कार्यक्रम की विस्तृत चर्चा की । श्री कुशवाहा के द्वारा कही गयी मुख्य बिन्दु:-

1- केंद्र सरकार द्वारा लाये गए कानून से भारी जमाखोरी होगी जिससे मूल्यों में बेतहाशा वृद्धि होगी जिस कारण महंगाई आसमान छुएगी 

2- कॉन्ट्रेक्ट फार्मिंग से किसान न्याय से वंचित हो जायेंगे क्योंकि उधोगपति अपने मनमानी से किसानों से अनाज ख़रीद करेंगें 

3- समर्थन मूल्य खत्म होने से आढ़ती से लेकर छोटे किसान बर्बाद हो जायेंगे 

साथ ही कल बिहार विधानसभा में विपक्ष के विधायकों साथ किये गए मारपीट एंव देश के संसदीय इतिहास में सदन के अंदर पुलिस बुलाकर एक काला कानून पास कराना लोकतंत्र में काला धब्बा है नीतीश कुमार rss के गोद मे बैठकर निरंकुश हो गए ऐसे कुकर्म के लिए बिहार की जनता कुकर्मी कुमार को कभी माफ नहीं करेगी

      तीसरे चरण में दिनांक 4/4/21को सभी प्रखंड मुख्यालय पर एकदिवसीय धरना का आयोजन किया जाएगा ।

     इस संवाददाता सम्मेलन में  किसान सत्याग्रह यात्रा के पूर्णिया जिला के प्रभारी नितेश सिंह निक्कू पूर्णिया की जिला अध्यक्ष इंदु सिन्हा , रंजन सिंह , अदित्य मिश्रा, दिनकर स्नेही, प्रोफेसर उदय झा, अब्दुल बारी, कुमार आदित्य, राहुल चौधरी, मोहन झा, ललन  साह, करण यादव, मो o असरार, इरसाद खान, शनी सौरव स्वेता झा एवं कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now