Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


जिले के पूर्णिया जंक्शन में सबसे उंचा और लम्बा राष्ट्रध्वज फहराया गया

पूर्णिया: जंक्शन में जिले के सबसे उंचा और लम्बा राष्ट्रध्वज लगाया गया है . यह तिरंगा एक सौ फीट उंचा खम्भे पर लगा है. तिरंगा झंडा की लंबाई 3...



पूर्णिया: जंक्शन में जिले के सबसे उंचा और लम्बा राष्ट्रध्वज लगाया गया है . यह तिरंगा एक सौ फीट उंचा खम्भे पर लगा है. तिरंगा झंडा की लंबाई 30 फीट और चौड़ाई 20 फीट है. पूर्णिया जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक मुन्ना कुमार ने बटन दबाकर झंडा को फहराया. स्टेशन अधीक्षक ने कहा कि यह राष्ट्रध्वज देश के सभी ए ग्रेड के स्टेशन पर लगना है.  इस तरह पूर्णिया देश के उन चुनींदा ए ग्रेड के रेलवे स्टेशन में शामिल हो गया है


जहां एक सौ फीट से उंचा तिरंगा लगाया गया है. इस मौके पर स्टेशन के सभी स्टाफ ने राष्ट्रगान गाकर तिरंगा को सलामी दिया. वहीं संवेदक ने कहा कि धव्ज को फहराने  से लेकर रोशनी तक के लिये सारा आटोमेटिक मशीन लगा है. कटिहार रेलवे डिविजन में सात स्टेशनो पर सौ फीट उंचा झंडा लगाया गया है. वही लोग इसे पूर्णिया के लिये गौरव का क्षण बता रहे हैं.

पूर्णिया से ब्यूरो रिपोर्ट श्याम नन्दन

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now