पटना सिटी। एनएमसीएच के शिशु रोग विभाग की एक नर्स भी कोरोना संक्रमित पायी गयी है। इससे विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। बुधवार को आयी जांच रिपोर...
पटना सिटी। एनएमसीएच के शिशु रोग विभाग की एक नर्स भी कोरोना संक्रमित पायी गयी है। इससे विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। बुधवार को आयी जांच रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। मालूम हो कि शिशु रोग विभाग के दो डाॅक्टर भी मंगलवार को संक्रमित पाए गए थे। ये तीनों संक्रमित फिलहाल होम क्वारेंटाइन में हैं। इस संबंध में एनएमसीएच के अधीक्षक डॉ विनोद कुमार सिंह ने बताया कि कंट्रेक्ट में रहने वाले सभी चिकित्सक व स्वास्थय कर्मियों को जांच करायी जाएगी। उन्होंने बताया कि विभाग के नीकू, पीकू व वार्डो में भर्ती करीब चार दर्जन
मरीजों को पीएमसीएच रेफर किया गया है। हालांकि नीकू में वेंटिलेटर में भर्ती तीन नवजात को एक अलग कमरे में शिफ्ट किया गया है। कमरे को पहले सेनेटाइज कराया गया। अधीक्षक ने बताया कि फिलहाल शिशु रोग विभाग में नए मरीजों की भर्ती अभी नहीं की जा रही है। विभाग को पूरी तरह से सेनेटाइज कराया जा रहा है। गुरुवार को भी सेनेटाइज कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि पूरी तरह से सेनेटाइज होने के बाद ही नए मरीज भर्ती किए जायेंगे। अधीक्षक ने बताया कि सामान्य तरीके से ओपीडी चला। बताया जाता है कि नर्स भी कोरोना का वैक्सिनेशन ले ली थी। अधीक्षक ने इसकी पुष्टि की है।




