Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


भगत सिंह, शहीद सुखदेव एवं शहीद राजगुरु की 90वी शहादत दिवस मनाया गया ।

पटना सिटी। इंकलाब जिंदाबाद और हवा में रहेगी मेरे ख्याल की बिजली आदि उदगारओं के साथ शहीद ए आजम भगत सिंह, शहीद सुखदेव एवं शहीद राजगुरु की 90व...

भगत सिंह, शहीद सुखदेव एवं शहीद राजगुरु की 90वी शहादत दिवस मनाया गया ।


पटना सिटी। इंकलाब जिंदाबाद और हवा में रहेगी मेरे ख्याल की बिजली आदि उदगारओं के साथ शहीद ए आजम भगत सिंह, शहीद सुखदेव एवं शहीद राजगुरु की 90वी शहादत दिवस मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन संस्था संप्रदायिक सदभाव समन्वय समिति द्वारा स्थानीय शहीद भगत सिंह चौक पर किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ तीनों शहीद के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि के साथ हुआ।

भगत सिंह, शहीद सुखदेव एवं शहीद राजगुरु की 90वी शहादत दिवस मनाया गया ।

इस अवसर पर समिति के संस्थापक शम्मी अहमद, कुशवाहा नंदन, डॉक्टर इकबाल अहमद, प्रवीण चंद्र जायसवाल, राम नारायण सिंह एवं मेहर आजाद आदि ने अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि जब तक दुनिया में शोषण और अत्याचार है तब तक भगत सिंह सुखदेव एवं राजगुरु को शहादत हमें प्रेरित और प्रभावित करती रहेगी वक्ताओं ने शहीदों की जिंदगी की महत्वपूर्ण घटनाओं एवं संदेशों की भी सविस्तार चर्चा की कार्यक्रम में कलाकार आलोक चोपड़ा, संजय राय, देवेंद्र जॉन लड्डू, अविनाश कुमार मिश्रा तथा जय कसेरा आदि ने फांसी का झूला जूल गया मस्ताना भगत सिंह ए हवा मजारों पर उनके एवं हमन हैं इश्क मस्ताना गीत गाकर संपूर्ण वातावरण को देश भक्ति के भाव से सरोवर कर दिया। सहादत सभा में अन्य महानुभाव में मिथिलेश कुमार सिंह, योगेंद्र कुमार, ओम रघुनाथ प्रसाद, दया सिंह, बाबू सिंह, मनोनीत राज, इंद्रजीत सिंह, सुरेश सिंह ,सुरेंद्र गोप, महेंद्र प्रसाद, राजेश शुक्ला टिल्लू , धर्मेंद्र प्रसाद मुन्ना,रामजी प्रसाद, शंभू शरण प्रसाद, केसरी कुमार, जितेंद्र मोहन आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति संयोजक राजा बाबू ने संचालन शिक्षाविद विजय कुमार सिंह ने तथा धन्यवाद ज्ञापन जयप्रकाश मालाकार ने किया।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now