Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


होली एवं शव ए बारात के अवसर पर शांति समिति की बैठक।

पटना सिटी। अनुमडल के गुलजारबाग स्टेडियम के सभागार में होली एवं शव ए बारात के अवसर पर शांति समिति की बैठक हुई। जिसके अध्यक्षता अनुमण्डल पदाध...

पटना सिटी। अनुमडल के गुलजारबाग स्टेडियम के सभागार में होली एवं शव ए बारात के अवसर पर शांति समिति की बैठक हुई। जिसके अध्यक्षता अनुमण्डल पदाधिकारी मुकेश रंजन एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी अमित शरण ने किया। जिसमे पटनदेबी  मंदीर प्रमुख गिरी बावा, विजली विभाग के पदाचिकारी लखन कुमार एवं सभी थाना के थाना अघ्यक्ष मौजूद थे। कोरोना महामारी को लेकर सार्वजनिक स्थानो पर सामूहिक होली मिलन पर रोक रहेगी।होलीका दहन का कार्यक्रम शाम 7 बजे से रात्री 10 बजे तक समाप्त करने का निर्देश दिया गया है। मटका फोड़ क्रार्यक्रम पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा।

होली एवं शव ए बारात के अवसर पर शांति समिति की बैठक।

पटना सिटी के सभी थाना क्षेत्र में होलीका दहन की रात प्रशासन के साथ शांति समिति के सदस्य टीम बनाकर प्रमुख चौक चौराहा एवं कव्रस्थान एवं मजारों के पास मिलकर निगरानी करेगे। चौक चौराहे पर विजली के तार एवं केबुल की क्षति को ध्यान रखते हुए होलिका दहन का कार्यक्रम करेगे।

डी जे बजाने एवं अश्लील गाने पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा।फायर विग्रेड गाड़ी को होलिका दहन की रात चौराहे पर रहने का निर्देश दिया गया है। माखन पुर ईदगाह, शाहगंज कव्रस्थान,महेन्द्रू मजार एवं तेराहे की मसिजद मजार एवं गुलजार बाग के दादर मंडी के कव्रस्थान और मसजिद के पास पुलिस बल की विशेष गश्ती रहेगी।

 बेठक मे  गणेश कुमार,गोविंद चौधरी, राजेश साह ,संजय अलबेला ,भुसन माली  अजय शाह,चुन्नु चन्द्रवंशी,संजय मालाकार,विनय केशरी , हेमलता शर्मा,अनिता देवी, बलराम चौधरी, मो जावेद, रामजी युगेश , गुल फिजा सुगन,धमेन्द्र मुन्ना,घीरज मेहता, प्रदीप गुप्ता एवं मो अली एवं नेयाज अहमद मौजूद थे।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now