Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


रोटरी पटना सिटी सम्राट द्वारा निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु शिविर का हुआ आयोजन

पटना सिटी। रोटरी पटना सिटी सम्राट द्वारा रविवार को रो• स्व• नवनीत बल्लभ जी के स्मृति में निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु शिविर का आयोजन किय...


पटना सिटी।
रोटरी पटना सिटी सम्राट द्वारा रविवार को रो• स्व• नवनीत बल्लभ जी के स्मृति में निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु शिविर का आयोजन किया गया। कोविड-19 के प्रकोप को देखते हुए शिविर का आयोजन पटना सिटी चौक स्थित आर पी गोलवारा हॉस्पिटल सिटी किया गया। जहां रो• डॉ• अभिषेक गोलवारा ने करीब 135 मरीजों को जांच कर ऑपरेशन हेतु कुल 57 मरीजों का फाइनल लिस्ट में चयन किया। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष रो• सुधीर प्रभात ने बताया कि इस बार कोविड-19 के प्रकोप को देखते हुए यह कार्यक्रम छोटे स्तर पर आयोजित की गई। साथ ही शिविर में सरकार द्वारा कोविड-19 से बचाव के लिए जारी सभी सुरक्षा नियमों का भी पालन किया। फाइनल लिस्ट में चयनित सभी मरीजों को निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन लेंस लगाकर किया जाएगा तथा जरूरत के अनुसार उन्हें मुफ्त में चश्मा भी दिया जाएगा। 


इस कार्यक्रम में सचिव रो• राजीव कुमार, चार्टर अध्यक्ष रो• विजय कुमार यादव, रो• देवराज बल्लभ, रो• बी• एन• कपूर, रो• संजय सिन्हा, असिस्टेंट गवर्नर इलेक्ट रो• विनय कुमार लांबा, रो• संजीव यादव, रो• विनय कृष्ण प्रसाद, रो• विनोद झुनझुनवाला, रो• राजेश कुमार, रो•सरज कपूर, रो• सुनील केशरी, रो• ललन कुमार, रो• राम कुमार आदि ने बढ़ - चढ़ कर हिस्सा लिया।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now