Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


महागठबंधन के चक्का जाम को बिहार के किसानों ने नकार दिया : राजीव रंजन

पटना।   जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि बिहार के किसानों को महागठबंधन के चक्का जाम एवं दिल्ली में लंबे दौर से चल रहे किसान आंदोलन ...


पटना।
 
जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि बिहार के किसानों को महागठबंधन के चक्का जाम एवं दिल्ली में लंबे दौर से चल रहे किसान आंदोलन से कोई लेना देना नहीं है। इसीलिए उन्होंने इस कार्यक्रम को नकार दिया है। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में बिहार के किसान खुशहाल है। बिहार के किसान विपक्ष के उकसावे में नहीं आने वाले हैं।

श्री प्रसाद ने कहा कि देश में सर्वाधिक समय तक सत्ता में रहने के बावजूद कांग्रेस और राजद जैसी पार्टियों की नीतियों के कारण किसानों की स्थिति इतनी दयनीय है। और आज यह सभी पार्टियां किसानों को गुमराह करने के लिए घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं। बिहार के किसान आत्महत्याएं नहीं करते है। बैंकों पर उनकी निर्भरता नहीं है। बिहार में किसानों के उत्थान के लिए तीसरा कृषि रोड मैप चल रहा है। यहां के कई ऐसी फसलें हैं जिनकी उत्पादकता को लेकर हमने राष्ट्रीय रिकाॅर्ड स्थापित किया हैं। बिहार को कई बार ‘कृषि कर्मण पुरस्कार’ भी मिल चुका है।

श्री प्रसाद ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में बिहार में किसानों की भलाई के लिए अनेक कल्याणकारी कार्य किए जा रहे हैं। चाहे वह कृषि के लिए डेडिकेटेड फीडर की बात तो या फिर हर खेत को पानी देने की बात हो। फिर चाहे बीज, कीटनाशक एवं उर्वरक के लिए आॅनलाइन रजिस्ट्रेशन की बात हो हमारी सरकार ने किसानों के हितों का हमेशा ख्याल रखा है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now