Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पूरी ताकत से उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ेगा जदयू :आरसीपी सिंह

नई दिल्ली। जनता दल (यूनाइटेड) अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव पूरी ताकत से लड़ेगा जिसके लिए पार्टी ने व्यापक तैयारियां आरम्भ क...



नई दिल्ली। जनता दल (यूनाइटेड) अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव पूरी ताकत से लड़ेगा जिसके लिए पार्टी ने व्यापक तैयारियां आरम्भ कर दी है।

उत्तर प्रदेश राज्य इकाई के पार्टी पदाधिकारियों के साथ आज दिल्ली में संपन्न बैठक के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद श्री आर.सी.पी. सिंह ने कहा कि पार्टी ने दूसरे राज्यों में अपने विस्तार को अमली जामा पहनाना आरंभ किया है और इसी के तहत  पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में अपनी पूरी ताकत झोंकेगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में पार्टी के लिए अपार संभावनाएं हैं और जरूरत इस बात की है कि हम अपनी ताकत को पहचानें और उसके अनुरूप कदम उठाते हुए चुनावों में सफलता हासिल करें।

देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में पार्टी संगठन के विस्तार को लेकर प्रदेश पदाधिकारियों के साथ संपन्न बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ राष्ट्रीय महासचिव श्री आफाक़ अहमद खान, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष श्री अनूप सिंह पटेल, प्रधान महासचिव श्री सुशील कश्यप, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री विनोद त्यागी, श्री पाराश,श्री शैलेन्द्र प्रसाद, श्री हरिशंकर पटेल, श्री भरत पटेल, युवा प्रदेश अध्यक्ष श्री अरविंद पटेल, श्री रमेश उपाध्याय, मीडिया प्रभारी श्री मनीष नंदन, उपाध्यक्ष श्री जयवीर सिंह, कोषाध्यक्ष श्री अमर सिंह कटिआर, श्री सतीश सचान, श्री हरिचन्द्र पटेल भी मौजूद थे। बैठक में प्रदेश में संगठन विस्तार को लेकर भी चर्चा हुई।

आज की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश अध्यक्ष को बूथ कमेटीन्याय पंचायत कमेटीविधानसभा कमेटीविधानसभा प्रभारी जिला कमेटी, लोकसभा प्रभारी कमेटी का गठन करने का निर्देश दिया है। इसी क्रम में 12 फरवरी 2021 को फिर से एक बैठक राष्ट्रीय कार्यालय में होगी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश अध्यक्ष को यह ज़िम्मेदारी भी सौपी कि वह राज्य के सभी जिला अध्यक्षों एवम् पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के द्वारा पार्टी की नीतियों और राजनैतिक उपलब्धियों के बारे में राज्य के लोगो को विस्तार से बताएं। लोगों को यह भी बताया जाये कि माननीय मुख्यमंत्री बिहार श्री नीतीश कुमार जी ने बिहार के विकास के लिए कौन-कौन से कदम उठाये हैं। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार ने बिहार के विकास के लिए जो भी कार्य किये हैं, उन्हें जन-जन तक पहुचाएं और राज्य के ज्यादा-से-ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ने का प्रयास करें। 

अभी हाल ही में उत्तर प्रदेश में ग्राम पंचायत के चुनावों की घोषणा हुई है। ऐसे में पार्टी प्रमुख ने कहा कि जरूरत इस बात की है कि जदयू ग्राम पंचायत के चुनाव में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले और पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता ग्रामीण लोगो के विकास, उनकी जमीनी स्तर पर समस्याओं  का समाधान करने का प्रयास करें। इससे वहां के लोगों का विकास होगा और पार्टी के प्रति रुझान बढ़ेगा, पार्टी संगठन में मजबूती आयेगी।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now