पटना सिटी। राजधानी पटना के एनएच 30 पर रविवार की सुबह भयंकर सड़क दुर्घटना हुई है। इस घटना में पियागो पर सवार 05 लोगो की मौत हो गई। घटना पटना क...
पटना सिटी। राजधानी पटना के एनएच 30 पर रविवार की सुबह भयंकर सड़क दुर्घटना हुई है। इस घटना में पियागो पर सवार 05 लोगो की मौत हो गई। घटना पटना के एनएच-30 के फतुहां-पटना मार्ग स्थित नत्था चक के समीप हुई है। मृतक की पहचान आलमगंज थाना क्षेत्र के सादिकपुर, सिन्धुआटोली निवासी राधा देवी (50 वर्ष) और सोनू कुमार (24 वर्ष) के रूप में की गई है। जबकिं अन्य एक की पहचान पियागो चालक व दो की पहचान नही हो सकी है।
घटना के संबंध में मृतिका की बेटी ज्योति देवी ने बताया की मेरी माँ राधा देवी और भाई सोनू कुमार बीते 17 अप्रैल 2021 दिन शनिवार को नगरनौसा में एक परिवार के यहाँ श्राद्धकर्म में शामिल होने गए हुए थे। जिसके बाद अगले दिन 18 अप्रैल, दिन रविवार को सुबह में हम अपने बेटे सागर कुमार, माँ राधा देवी, भाई सोनू कुमार के साथ नगरनौसा से पटना जाने के लिए पियागो पर सवार हुए। परंतु एनएच 30 पर तेज रफ्तार से आ रही एक बोलेरो ने हमारे पियागो में जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर लगते ही पियागो पलटी खा गई और उसमें सवार मेरी माँ, मेरा भाई सहित तीन अन्य लोग सिर में चोट लगने गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि घटना को अंजाम देने के बाद चालक बोलेरो लेकर भागने में सफल रहा। वही हादसा के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीण व पुलिस की मदद से सभी घायलो को इलाज के लिए आनन फानन में एम्बुलेंस से पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। जहाँ ईलाज के दौरान घायलों ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद मृतको को अस्पताल प्रशासन की निगरानी में पोस्टमार्टम कर शवों को परिजनों के हवाले सौप दिया। वही इस घटना से मृतकों के घर मे कोहराम मच गया है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है।




