पटना (न्यूज़ सिटी)। राजधानी पटना में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए कई गाइडलाइंस जारी किए गए है। वही महापर्व चैती छठ को लेकर छठ ...
पटना (न्यूज़ सिटी)। राजधानी पटना में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए कई गाइडलाइंस जारी किए गए है। वही महापर्व चैती छठ को लेकर छठ व्रती महिलाओं को गंगा घाट पर ना जाकर अपने घरों में ही पर्व करने की भी अपील की गई थी। लेकिन कई छठ वर्ती महिलाओ ने गंगा घाट पर पूजा अर्चना किया वही पटना में कई छठ व्रती गाइडलाइंस का पालन करते हुए महिलाओं ने अपने घरों के छतों पर अस्ताचलगामी सूर्य भगवान को अर्घ देकर विधि विधान के साथ छठ पूजा कर रही है। वही छठ व्रती महिलाएं अपने घरों के छतों पर पानी जमाकर छठ पर्व कर रही है और छठ मईया से कोरोना वायरस से मुक्ति पाने के लिए स्लोगन भरी तख्तियां लिखे प्रार्थना भी कर रही है। वही छठ व्रती महिलाओं का कहना था कि कोरोना काल को देखते हुए गंगा घाट ना जाकर अपने घरों में ही विधि विधान के साथ पूजा कर रही है और छठ मईया से प्रार्थना कर रही है कि कोरोना से जल्द से जल्द मुक्ति मिल जाये।