Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


डीएम ने पूर्णिया पूर्व प्रखंड में "अभियान किताब दान"का किया शुभारंभ

पूर्णिया। जिले के पूर्णिया पूर्व अंचल कार्यालय के प्रखंड सभागार में प्रखंड स्तरीय अभियान किताब दान का शुभारंभ जिला पदाधिकारी राहुल कुमार के...


पूर्णिया।
जिले के पूर्णिया पूर्व अंचल कार्यालय के प्रखंड सभागार में प्रखंड स्तरीय अभियान किताब दान का शुभारंभ जिला पदाधिकारी राहुल कुमार के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी के साथ जिला अपर समाहर्ता, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, डीसीएलआर, अंचलाधिकारी समेत कई अन्य अधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम के शुरुआत में जिलाधिकारी को अंचल कार्यालय परिसर में पुलिस बलों के द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। वहीं उपस्थित छात्रों द्वारा स्वागत गान गाकर जिला अधिकारी का स्वागत किया गया। 

कार्यक्रम के दौरान आमजनमानस के द्वारा अभियान किताब दान के तहत कई किताब का दान भी किया गया। किताब दान करने वाले लोगों को जिला पदाधिकारी एवं अन्य अधिकारियों के द्वारा प्रशस्ति पत्र भी दिया गया। मौके पर पूर्णिया जिलाधिकारी राहुल कुमार ने कहा कि जिले के अंतर्गत प्रखंड स्तर पर कुल 246 पंचायतों में मिनी पुस्तकालय खोलने की तैयारी है। जिसके लिए अब तक लगभग 66000 से अधिक किताबों का संग्रहण किया जा चुका है। उन्होंने कहा की मिनी पुस्तकालय को लेकर पूर्णिया के लोगों का जन आंदोलन की तरह अपार समर्थन मिल रहा है।


इसके लिए पूर्णियावासी निश्चित रूप से धन्यवाद के पात्र हैं। फिलहाल इसकी शुरुआत कर पूर्णिया के प्रत्येक प्रखंड में एक-एक पुस्तकालय का उद्घाटन कर दिया गया है। 31 मार्च तक लक्ष्य है कि लगभग 100 पुस्तकालय और खोला जाए। वहीं जिलाधिकारी ने कहा कि जून के अंत तक में सभी 246 पंचायत में पुस्तकालय खोल दिया जाएगा।

पूर्णिया से श्याम नंदन की रिपोर्ट।।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now