Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


दबंगई के आतंक से युवक भयभीत, मरंगा थाने में आवेदन देकर लगाई सुरक्षा की गुहार

पूर्णिया। जिले में इन दिनों दबंग की दबंगई और बर्चश्व की लड़की लड़ाई की खबर रोजाना सुनने को मिल रहा है। इसी का एक ताजा तरीन मामला मरंगा थाना ...


पूर्णिया।
जिले में इन दिनों दबंग की दबंगई और बर्चश्व की लड़की लड़ाई की खबर रोजाना सुनने को मिल रहा है। इसी का एक ताजा तरीन मामला मरंगा थाना क्षेत्र के राइस मील चौक पर मो. सद्दाम के साथ घटी।


बता दे कि मरंगा रहिका टोला निवासी मो. सद्दाम को उसी के पड़ोसी दुकानदार मो. शादाब और मो. नजीम ने बुरी तरह मारपीट कर दुकान में रखे नगद और सामान लूट लिया। पीड़ित मो. सद्दाम की माने तो उन्हें मारने वाला पिछले एक महीने से परेशान किया करता था। जहां मारने वाला मो. शादाब और मो. नजीम आपस में मामू भेगना है। जिसका राइस मील चौक पर दुकान भी है। हद तो तब हो गई अब परेशान करने के बाद रंगदारी भी मांगने लगा है।रंगदारी नही देने पर उन लोगों ने बुरी तरह से मारपीट कर नगद रुपए के साथ दुकान के रखे सामान भी जबरदस्ती ले गया। पीड़ित मो. सद्दाम ने बताया कि मामले को लेकर मरंगा थाना में मामला भी दर्ज करवा चुके हैं। मामले को लेकर थाना प्रभारी राजीव आजाद ने बताया कि मारपीट की घटना का आवेदन दिया गया है। जिसमें पीड़ित के साथ मारपीट और रंगदारी मांगने का आरोप लगाया गया है। मामले की छानबीन कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

पूर्णिया से श्याम नंदन की रिपोर्ट।।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now