Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ रही है धज्जियां, लाखों के शराब के साथ कारोबारी हुआ गिरफ्तार

पटना। बिहार में शराबबंदी कानून लागू है, इसके बावजूद भी कारोबारी शराब की खरीद बिक्री धड़ल्ले से कर रहे हैं। उनमें जरा सा भी कानून का खौफ नहीं...


पटना।
बिहार में शराबबंदी कानून लागू है, इसके बावजूद भी कारोबारी शराब की खरीद बिक्री धड़ल्ले से कर रहे हैं। उनमें जरा सा भी कानून का खौफ नहीं दिख रहा है। ताजा मामला राजधानी पटना के शाहजहांपुर थाना क्षेत्र की है, जहां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दनियावां बाजार से पिकअप भान में रखे लाखों रुपए के अंग्रेजी शराब सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। 


बताते चलें कि कुछ लोग धनिया बाजार में पिकअप भान को धक्का देकर ले जा रहे हैं। तभी वहां पुलिस पहुंची तो सभी लोग पुलिस को देखकर भागने लगे। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पिकअप भान में ड्राइविंग करते एक शख्स को पकड़ लिया। जिसके बाद पुलिस ने पकड़े गए शख्स से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने पुलिस को बताया कि पिकअप भान में अंग्रेजी शराब है। जिसके बाद पुलिस का माथा ठनका और त्वरित कार्रवाई करते हुए पिकअप भान में रखे शराब और उस शख्स को गिरफ्तार कर थाने ले आई। 


पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किया गया शख्स पिकअप भान का ड्राइवर है और वह पहले ही भी शराब तस्करी के जुर्म में जेल जा चुका है। साथ ही पुलिस ने बताया कि पकड़े गए शराब को दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने को लेकर पिकअप भान में ले जाया जा रहा था। फिलहाल जप्त किए गए शराब की कीमत लाखों में बताई जा रही है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now