Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


नीतीश कुमार जो कहते हैं, उसे पूरा करके दिखाते हैं..

पटना।   बिहार प्रदेश जदयू अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने आज बेगूसराय का दौरा किया। इस दौरान आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में बेगूसराय के जिलाध्य...


पटना।
 बिहार प्रदेश जदयू अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने आज बेगूसराय का दौरा किया। इस दौरान आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में बेगूसराय के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधान पार्षद रूदल राय, पूर्व मंत्री मंजू वर्मा, पूर्व विधायक नरेन्द्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह, लोकसभा प्रभारी अंजनी सिंह, मुख्य जिला प्रवक्ता संजय सिंह, राज्य परिषद सदस्य रीना चौधरी, साहेबपुर कमाल से जदयू प्रत्याशी रहे अमर कुमार सिंह समेत जिला कार्यकारिणी के सदस्यगण, विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्षगण, प्रखंड अध्यक्षगण, पंचायत अध्यक्षगण एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


बेगूसराय दौरे पर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा का सर्वप्रथम सिमरिया एवं इसके उपरांत बीहट में सैकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा गाजे-बाजे के साथ स्वागत किया गया। इसके उपरांत श्री कुशवाहा सुभाष चौक, बायपास रोड, बेगूसराय स्थित विष्णु ट्रॉमा सेन्टर के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे। डॉ. प्रवीण कुमार एवं डॉ. अदिति सिंह द्वारा संचालित इस ट्रॉमा सेन्टर का उद्घाटन उन्हीं के हाथों हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में चिकित्सकगण एवं शहर के अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

श्री उमेश सिंह कुशवाहा का अगला कार्यक्रम बगडोभ उच्च विद्यालय में आयोजित था, जहाँ बड़ी संख्या में लोग उन्हें सुनने पहुंचे थे। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष मटिहानी के पूर्व विधायक श्री नरेन्द्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने केशावे पहुँचे। यहाँ उन्होंने सैकड़ों लोगों के बीच कम्बल वितरण किया तथा प्रेस से भी बातचीत की।


अपने दौरे के क्रम में प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने बिहार में न्याय के साथ विकास को संभव करके दिखाया। आज बिहार में दलित-महादलित, पिछड़े-अतिपिछड़े, अल्पसंख्यक-आदिवासी सभी एक समान समाज की मुख्यधारा में शामिल हैं। सड़क, पुल-पुलिया, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य तमाम क्षेत्रों में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। श्री नीतीश कुमार जो कहते हैं, उसे पूरा करके दिखाते हैं। उन्होंने कहा है कि हर खेत तक सिंचाई का पानी पहुँचाएंगे और इस दिशा में कार्य शुरू भी कर दिया गया है।


संगठन को लेकर श्री कुशवाहा ने कहा कि पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना और हर स्तर पर सामंजस्य बिठाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि बेगूसराय समेत पूरे बिहार में जिन विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी की हार हुई, वहां जाकर वे बूथ से लेकर जिला स्तर तक के साथियों की बैठक करेंगे। ध्यातव्य है कि श्री कुशवाहा ने आज भी जिला कार्यकारिणी, प्रखंड अध्यक्षों एवं जिले के अन्य महत्वपूर्ण साथियों के साथ बैठक की।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now