Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटना सिटी में चोरों का आतंक कायम, थाने से महज चंद मीटर की दूरी पर स्थित दुकान में की चोरी

पटना सिटी। राजधानी पटना में अपराध चरम सीमा पर है, जिस कारण से यहां पर लूट, छीनतई, चोरी व डकैती जैसी अपराध अपराधकर्मियों के लिए एक आम घटना ह...


पटना सिटी।
राजधानी पटना में अपराध चरम सीमा पर है, जिस कारण से यहां पर लूट, छीनतई, चोरी व डकैती जैसी अपराध अपराधकर्मियों के लिए एक आम घटना हो गई है। ताजा मामला पटना सिटी के बाईपास थाना क्षेत्र अंतर्गत महादेव स्थान की है, जहां पर अज्ञात चोरों ने थाने से महज चंद मीटर की दूरी पर स्थित एक किराना और सिंगार दुकान में लगे वेंटिलेटर को काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया हैं। इस घटना में चोरों ने दुकान में रखे 70 हजार नगद रुपए की चोरी कर ली है। 


वही दुकान में चोरी होने की जानकारी पीड़ित दुकानदार राकेश कुमार को हुई। जानकारी पाते ही पीड़ित अपने दुकान पर आया और दुकान में चोरी होने की जानकारी बाईपास थाना की पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर पूरे घटनाक्रम की जाँच की। वही इस घटना से दुकानदारों में काफी आक्रोश है। फिलहाल पुलिस मामले में जाँच कर अज्ञात चोरों को चिन्हित कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now