पटना सिटी। राजधानी पटना में बढ़ते अपराध पर लगाम कसने के लिए पटना पुलिस पूरी तरह से चौकस व अलर्ट है। इसी का आज ताजा उदाहरण पटना पुलिस ने पेश ...
पटना सिटी। राजधानी पटना में बढ़ते अपराध पर लगाम कसने के लिए पटना पुलिस पूरी तरह से चौकस व अलर्ट है। इसी का आज ताजा उदाहरण पटना पुलिस ने पेश किया है। ताजा मामला पटना सिटी की है, जहाँ चौक थाना कि पुलिस ने थाना क्षेत्र अंतर्गत विशेष अभियान चलाकर वाहन चेकिंग किया। इस दौरान चौक थानाध्यक्ष कृष्ना प्रसाद एवं सुखदेव पासवान द्वारा चौक शिकारपुर के पास विशेष वाहन चेकिंग अभियान के तहत मोटरसाइकिल, हेलमेट के साथ साथ अन्य सामानों की चेकिंग की जा रही थी।
थानाध्यक्ष ने बताया कि वाहन चेकिंग अभियान के दौरान दर्जनों मोटरसाइकिल सवार बिना हेलमेट व कागजात के पाए गए। साथ ही थानाध्यक्ष ने बताया कि गुरुवार को भी पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया था। इस दौरान इसी स्थान से पुलिस चेकिंग में एक व्यक्ति को रिवाल्वर के साथ पकड़ाया था।
पटना सिटी से संजीव देवड़ा की रिपोर्ट।।





