Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटना सिटी में शराब कारोबारियों के खिलाफ चला अभियान, सैकड़ों लीटर देशी व विदेशी शराब बरामद

पटना सिटी। बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू होने के बाबजूद भी पटना सिटी अनुमंडल क्षेत्र में शराब कारोबारी सक्रिय है। यही परिणाम है कि का...


पटना सिटी।
बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू होने के बाबजूद भी पटना सिटी अनुमंडल क्षेत्र में शराब कारोबारी सक्रिय है। यही परिणाम है कि कारोबारी शराबबंदी कानून को ठेंगा दिखाते हुए शराब के गोरखधंधे आसानी से कर रहे है। इसी गोरख धंधे पर लगाम कसने के लिए पटना पुलिस अभियान चलाकर ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। वहीं शुक्रवार को भी पटना पुलिस द्वारा पटना सिटी में शराब कारोबारी को पकड़ने के लिए छापेमारी की गई। छापेमारी पटना सिटी के चौक व आलमगंज थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर की गई। जहाँ छापेमारी के दौरान पुलिस ने 28 लीटर अंग्रेजी व 190 लीटर देशी शराब बरामद किया है। 

मामले में चौक थानाध्यक्ष गौरीशंकर गुप्ता ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर मंगल तलाव स्लम बस्ती के पास छापेमारी की गई। इस तरह पुलिस द्वारा 30 लीटर देशी शराब जप्त किया गया है। वहीं दूसरी ओर आलमगंज थाना क्षेत्र के पटन देवी कॉलोनी में भी शराब कारोबारियों के विरुद्ध अभियान चलाकर छापेमारी की गई। छापेमारी अभियान का नेतृत्व करते हुए आलमगंज थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि छापेमारी के दौरान बड़ी पटन देवी कॉलोनी के पास से 28 लीटर अंग्रेजी और 160 लीटर देसी शराब जप्त किया गया है। साथ ही पुलिस ने बताया कि दोनों ही मामले में अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। 

वहीं दूसरी ओर आलमगंज थाना क्षेत्र के सिंधुआ टोली गली में पटना सिटी डीएसपी अमित शरण ने एक फुटपाथी नाश्ता के दुकान में छापेमारी की। लेकिन पुलिस को मौके पर से किसी भी तरह की कोई शराब व नशीली पदार्थ नही बरामद किया है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now