Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटना सिटी के चैलिटाड़ स्थित किराना दुकान में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जल कर राख

पटना सिटी। आलमगंज थाना क्षेत्र के चैलिटाड़ नया गांव मुहल्ले में स्थित एक किराना दुकान में बीते देर रात अचानक आग लग गयी। जिसके बाद आसपास के इ...


पटना सिटी।
आलमगंज थाना क्षेत्र के चैलिटाड़ नया गांव मुहल्ले में स्थित एक किराना दुकान में बीते देर रात अचानक आग लग गयी। जिसके बाद आसपास के इलाके में कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया। आगलगी की घटना में दुकान में रखें लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गयी। वही आगलगी की सूचना स्थानीय लोगों ने फायर बिग्रेड और आलमगंज थाना की पुलिस को दिया। सूचना पाते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक दुकान में रखे सारा सामान जलकर राख हो चुका था। 


घटना के संबंध में पीड़ित दुकानदार सुनील कुमार ने बताया कि वह गुरुवार की रात लगभग 10 बजे अपनी दुकान बंद करके घर चले गए थे। जिसके बाद हमें रात के लगभग 12 बजे पता चला कि आसपास के दुकान में आग लग गई है। सूचना पाते ही हम भी अपनी दुकान पर पहुंचे तो देखे की मेरे दुकान में आग लगी हुई है और दुकान में रखे सारा सामान धु-धु कर जल रहा था। साथ ही पीड़ित दुकानदार ने बताया कि अगलगी की घटना में दुकान में रखे लगभग एक लाख रुपए नगद और सात से आठ लाख रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई है। हालांकि दुकान में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा हैं।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now