पटना सिटी। राजस्व उगाही को लेकर रविवार को भी बिजली विभाग के सभी बिजली बिल काउंटर खोले जाएंगे। गुलजारबाग विद्युत प्रमंडल के ईईई पुष्कर कुमार...
पटना सिटी। राजस्व उगाही को लेकर रविवार को भी बिजली विभाग के सभी बिजली बिल काउंटर खोले जाएंगे। गुलजारबाग विद्युत प्रमंडल के ईईई पुष्कर कुमार ने बताया कि प्रमंडल अंतर्गत 846 ऐसे उपभोक्ता हैं, जिनके पास ₹25000 से अधिक का बकाया है। वही 1845 ऐसे उपभोक्ता हैं जिन्होंने बीते एक साल में एक बार भी बिजली बिल का भुगतान नहीं किया है। ऐसी स्थिति में उपरोक्त सभी बकायेदारों को शीघ्र बिजली बिल जमा करने का निर्देश दी गई है। यदि समय पूर्व उपभोक्ता बकाया बिजली बिल का भुगतान नहीं करता है तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उनकी बिजली लाइन काट दी जाएगी।




