Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पुराने चीजों से रेनोवेट कर गमले व डेकोरेटिव सामान होंगे तैयार

पटना सिटी। पटना नगर निगम अजीमाबाद अंचल के अंतर्गत गायघाट गोलंबर के निकट बने रैन बसेरा में पुरानी चीजों को रेनोवेट कर आकर्षक गमले डेकोरेटिव ...


पटना सिटी।
पटना नगर निगम अजीमाबाद अंचल के अंतर्गत गायघाट गोलंबर के निकट बने रैन बसेरा में पुरानी चीजों को रेनोवेट कर आकर्षक गमले डेकोरेटिव सामान बनाए गए हैं। विशेष रंग-बिरंगे गमलों में लगे पौधों से पूरे परिसर की खूबसूरती बढ़ गई है। 


इस संबंध में पटना नगर निगम अजीमाबाद अंचल के कार्यपालक पदाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पुराने चीजों से तरह-तरह की डेकोरेटिव सामान बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि बैठने के लिए टायर से ही आरामदायक व खूबसूरत सीटर तैयार किए गए हैं। 


इसके अलावा गमला ,सोफा भी बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि रैन बसेरा बेहतर हो इसके लिए यह सब काम किए जा रहे हैं। पुरानी चीजों का इस्तेमाल किया जा रहा है। मालूम हो कि असहाय लोगों के लिए अजीमाबाद अंचल में गाय घाट के निकट 50 बेड का रैन बसेरा बनाया गया है, जिसमें निशुल्क रहने की व्यवस्था है।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now