Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटना सिटी में पॉलीथिन उपयोग करने वालो के खिलाफ चला छापेमारी अभियान, वसूला जुर्माना

पटना सिटी। पटना नगर निगम अजीमाबाद अंचल एवं पटना सिटी अंचल में शनिवार को प्लास्टिक व पॉलीथिन के उपयोग करने वालो के खिलाफ अभियान चलाकर छापेमा...


पटना सिटी।
पटना नगर निगम अजीमाबाद अंचल एवं पटना सिटी अंचल में शनिवार को प्लास्टिक व पॉलीथिन के उपयोग करने वालो के खिलाफ अभियान चलाकर छापेमारी की गई। प्लास्टिक व पॉलीथिन उपयोग करने वालों से जुर्माना भी वसूला गया। इस संबंध में पटना नगर निगम अजीमाबाद अंचल के कार्यपालक पदाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि सुदर्शन पथ व गायघाट इलाकों में प्लास्टिक उपयोग करने वालों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि जो दुकानदार प्लास्टिक का उपयोग करेंगे। उनके खिलाफ लगातार अभियान चलेगा। इधर पटना सिटी अंचल में भी चौक इलाकों में छापेमारी अभियान चलाया गया। दोनों अंचलो में मिलाकर शनिवार को कुल 2800 रुपये जुर्माना के रूप में वसूले गए। छापेमारी अभियान में अतिक्रमण प्रभारी रितेश कुमार, धीरज कुमार व नगर प्रबंधक रवि रंजन के अलावा मजिस्ट्रेट व पुलिस बल भी शामिल रहे।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now