Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पुलिस ने विभिन्न कांडों में विशेष अभियान चलाकर दर्जनों अपराधी को किया गिरफ्तार

पटना सिटी। आलमगंज थाना की पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर विभिन्न कांडों में संलिप्त दर्जनों अपराधियों को गिरफ्तार किया है। शराब के नशे में मार...


पटना सिटी।
आलमगंज थाना की पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर विभिन्न कांडों में संलिप्त दर्जनों अपराधियों को गिरफ्तार किया है। शराब के नशे में मारपीट व गोलीबारी करने का आरोप में आलमगंज थाना के पुलिस ने सोनू कुमार यादव उर्फ चेला और जितेंद्र पासवान उर्फ बउआ को पीतांबरा मंदिर के पास से गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस गिरफ्तार सोनू कुमार यादव के पास से गोली का एक खोखा बरामद किया है। 

वही दूसरी ओर मारपीट, गाली-गलौज व गोलीबारी करने का आरोप में मानिक चंद्र प्रसाद को पुलिस ने पितांबरा मंदिर कॉलोनी के पास से गिरफ्तार की है। 

आलमगंज पुलिस ने मध निषेध के कांड में कार्रवाई करते हुए 130 लीटर देशी महुआ शराब बरामद किया है तथा शराब पीकर हल्ला हंगामा कर रहे मो• इब्राहिम को लोहरवाघाट से गिरफ्तार किया है। 

वर्ष 2019 में घटित बलात्कार कांड में फरार अभियुक्त सोनू उर्फ सैम को बिस्कोमान कॉलोनी से गिरफ्तार किया है। 

मोबाइल चोरी करने के आरोप में खाजेकलां थाना क्षेत्र निवासी मोहम्मद साहिल को आलमगंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सादिकपुर पुलिस चौकी के पास से गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के पास से चोरी का मोबाइल भी बरामद किया है। 

वही दूसरी और मोबाइल चोरी कांड में संलिप्त खाजेकलां थाना क्षेत्र निवासी मोहम्मद सोहेल, मोहम्मद तन्नू और मोहम्मद शहजाद को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एनएमसीएच के पास से गिरफ्तार किया हैं। पुलिस अभियुक्तों के पास से घटना में प्रयुक्त की गई एक अपाची बाइक को जप्त की है। 

स्मैक बेचने के आरोप में वर्ष 2018 से फरार अभियुक्त शंकर कुमार उर्फ लल्ला को पुलिस ने गुड़ मंडी से गिरफ्तार की है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now