Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की 125वीं जयंती मनाया गया

पटना सिटी : संस्था शहीद स्मारक न्यास,पटना सिटी द्वारा स्थानीय गाँधी सरोवर मोड़ स्थित त्रिमूर्ति चौक पर नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की 125वीं जयंत...

पटना सिटी : संस्था शहीद स्मारक न्यास,पटना सिटी द्वारा स्थानीय गाँधी सरोवर मोड़ स्थित त्रिमूर्ति चौक पर नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की 125वीं जयंती मनाई गई।कार्यक्रम का शुभारंभ स्थल पर मौजूद अतिथियों एवं स्मारक न्यास के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा नेताजी की मूर्ति पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि के साथ हुआ। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने जब नेताजी के प्रिय नारे 'जय हिन्द ' तथा 'इत्तेफ़ाक़, इत्तेमाद, कुर्बानी' का  उद् घोष किया तब सचमुच सम्पूर्ण वातावरण देशभक्ति के रंग में सराबोर हो गया।

 इस अवसर पर प्रमुख वक्ताओं में फारवर्ड ब्लॉक के अनिल शर्मा,वरीय समाजसेवी संजीव कुमार यादव,शिक्षाविद् विजय कुमार सिंह ,पूर्व पार्षद बलराम चौधरी, स्वराज इंडिया के अनूप कुमार आदि ने नेताजी के जीवन एवं संदेश पर प्रकाश डाला। वहीं युवा संघर्ष वाहिनी के पुराने साथी मेहर कुमार आजाद एवं युवा कवि-चित्रकार मोनित राज ने नेताजी के संघर्ष एवं प्रेरणा पर आधारित कविता का सस्वर पाठ किया।

    कार्यक्रम मेंउपस्थित  महत्वपूर्ण लोगों में कॉ0 कुशवाहानंदन,कॉ0 देवरत्न प्रसाद, कॉ0 रामनारायण प्रसाद, कॉ0 जयप्रकाश, कॉ0 ललन यादव, राकेश कपूर, प्रभाकर श्रीवास्तव, प्रफुल्ल कुमार पांडेय, राजबल्लभ सिंह, रामजी प्रसाद, योगेन्द्र कुमार ओम, महेंद्र यादव, रामप्रवेश सिंह, लक्षमण गोप, कॉ0 शम्भुशरण प्रसाद, भूषण माली, रामबाबू प्रसाद, शैलेन्द्र कुमार यादव, रजनीश रंजन एवं मानवाधिकार नेता रामानन्द यादव आदि प्रमुख थे।

   कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉ.नसीम अंसारी ने तथा धन्यवाद-ज्ञापन रघुनाथ प्रसाद ने किया। - विजय कुमार सिंह, महासचिव, शहीद स्मारक न्यास, पटना सिटी

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now