Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


जिला क्रिकेट एशोसिएशन के उपाध्यक्ष को अपराधियों ने मारी गोली, इलाज के दौरान हुई मौत

पूर्णिया। जिला क्रिकेट एशोसिएशन के उपाध्यक्ष जय सिंह को अपराधियों ने गोली मार दिया। हालांकि आनन फानन में ईलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। ज...


पूर्णिया।
जिला क्रिकेट एशोसिएशन के उपाध्यक्ष जय सिंह को अपराधियों ने गोली मार दिया। हालांकि आनन फानन में ईलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरी ईलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उपाध्यक्ष जय सिंह को अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या किए जाने पर जिला क्रिकेट एशोसिएशन संघ कड़े शब्दों में निंदा की है। साथ ही कहा की जय सिंह एक नेक दिल इंसान थे। खेल की दीवानगी उनके रग-रग में बसी हुई थी। इसके साथ ही उपाध्यक्ष जय सिंह हँसमुख और काफी मिलनसार व्यक्ति थे। जिसे दूसरों से घुलने मिलने में ज्यादा समय नही लगता था। जिला खेल संघ के अध्यक्ष गौतम वर्मा, सचिव अजीत सिंह, उपाध्यक्ष ए के बोस, भूपेंद्र प्रसाद सिंह, कोषाध्यक्ष एमएच रहमान, संयुक्त सचिव नीरज सिन्हा, जयकरण सिंह, सदस्य मिथिलेश पोद्दार, अमर भारती, रीना बाकला समेत सभी ने पूर्णिया के पुलिस अधीक्षक दया शंकर से मांग की है की अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी हो। साथ ही उसका स्पीडी ट्रायल करा कर उसको सजा सुनाया जाए। जिला क्रिकेट एशोसिएशन संघ ने जिला प्रशासन और सरकार से मांग करती है कि मृतक के परिवार को 20 लाख रुपया मुआवजा और उनके परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी मिले। इसके अलावे उनके बच्चे को निशुल्क पढ़ाई की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। खेल संघ मृत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना करता है और ऐसे दुख की घड़ी में उनके परिवार को मजबूती प्रदान करें। संघ ने उन्हें शत-शत नमन करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि भी दिया। जिला खेल संघ ने उनके 
शोक में दो दिनों तक सभी खेल कार्यक्रम को स्थगित करने का निर्णय लिया है।

पूर्णिया से श्याम नंदन की रिपोर्ट।।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now