Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पूर्णिया सदर अस्पताल में कार्यरत चिकित्सकों समेत 250 कर्मचारियों का वेतन लटका, स्थिति हुई दयनीय

पूर्णिया। जिले के सदर अस्पताल में कार्यरत चतुर्थवर्गीय कर्मचारी से लेकर डाक्टर तक करीब 250 स्वास्थकमियों का वेतन करीब 6 माह से नहीं मिला है...


पूर्णिया।
जिले के सदर अस्पताल में कार्यरत चतुर्थवर्गीय कर्मचारी से लेकर डाक्टर तक करीब 250 स्वास्थकमियों का वेतन करीब 6 माह से नहीं मिला है। इसके अलावे जिले के सभी पीएचसी और अनुमंडल अस्पतालों के भी सभी स्वास्थकर्मियों का वेतन 15 माह से नही मिला है। वेतन नही मिलने के कारण सभी स्वास्थकर्मी परेशान हैं। 

सदर अस्पताल के चिकित्सक विजय कुमार का कहना है कि वे लोग कोरोना काल में भी पूरी निष्ठा के साथ काम किये। इसके बावजूद न तो उनलोगों का वेतन मिल रहा है न ही कोरोना काल का प्रोत्साहन राशि मिल रहा है। कई स्वास्थ कर्मचारियों के सामने तो भूखमरी की नौबत हो गयी है। जो जैसे तैसे गुजर करने को मजबूर हैं। 

अस्पताल में चिकित्सक और कर्मीयो के वेतन नहीं मिलने के बाबत सिविल सर्जन डॉ• उमेश शर्मा ने कहा कि सदर अस्पताल के अधीक्षक के रिटायर्ड होने के कारण डीडीओ का पावर अभी नहीं मिला है। डीडीओ का पावर मिलते ही दो महीने का वेतन शीघ्र भुगतान हो जायेगा। शेष भुगतान के लिए विभाग को लिखा गया है। राज्य स्तर से ही भुगतान की समस्या है, जिसे जल्द ही सुधार लिया जायेगा।                                                                   

पूर्णिया से श्याम नंदन की रिपोर्ट।।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now