Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


गैंगवार में पूर्णिया के मोजमपट्टी में बूचन यादव के मुंशी को जिंदा जलाकर की निर्मम हत्या

पूर्णिया। जिले के रघुवंश नगर ओपी मोजमपट्टी गांव में गैंगवार में लगातार हत्या की वारदात रुकने का नाम नही ले रहा है। ताजातरीन मामला की बात करे...


पूर्णिया।
जिले के रघुवंश नगर ओपी मोजमपट्टी गांव में गैंगवार में लगातार हत्या की वारदात रुकने का नाम नही ले रहा है। ताजातरीन मामला की बात करे तो बूचन यादव के मुंशी को जिंदा जला कर निर्मम हत्या कर दी गई। बूचन यादव के ईटा-भट्ठा से मुंशी पप्पू सिंह का जला हुआ शव बरामद हुआ। 

बूचन यादव के साढू गुड्डू का कहना है कि विपक्षी अखिलेश यादव और भूषण यादव ने ही जला कर पप्पू सिंह की हत्या की है। उन्होंने कहा कि पप्पू सिंह बूचन यादव के ईट भट्ठा पर करीब 25 वर्षों से काम कर रहा था। बीती रात अपने बेटी से भी उसने मोबाइल से बात किया था। सुबह में ईट-भट्ठा पर पूरी तरह जला हुआ पप्पू सिंह का शव बरामद हुआ। सूचना मिलते ही रघुवंश नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। रघुवंश नगर थाना प्रभारी महादेव कामत ने कहा कि स्थानीय लोगों का कहना है कि यह शव पप्पू सिंह की है। फिलहाल कैसे मौत हुई है यह पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। शव पूरी तरह जला हुआ है। जिस कारण पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेजना पड़ेगा। 


वही बूचन यादव के साढू का कहना है कि मोजमपट्टी गांव में बूचन यादव और बालों यादव व अखिलेश यादव के बीच कई दशकों से गैंगवार हो रहा है। जिसमें अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है। सिर्फ जनवरी माह में 4 लोगों की हत्या हो चुकी है। हत्या का यह सिलसिला कब थमेगा कहना कठिन है। लगातार हो रही इस तरह की वारदात से गांव में दहशत का माहौल है। गांव वाले डर से कुछ भी बोलने से कतराते हैं। बहरहाल देखना है कि पुलिस इस मामले में अब क्या कार्रवाई करती है।

पूर्णिया से श्याम नंदन की रिपोर्ट।।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now