Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


महात्मा गांधी सेतु के समानांतर नए पुल के निर्माण कार्य का मंत्री मंगल पांडेय ने किया निरीक्षण

पटना सिटी। उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार को जोड़ने वाले महात्मा गांधी सेतु के समानांतर पश्चिमी भाग में एक और नए सेतु का निर्माण कार्य शुरू हो...


पटना सिटी।
उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार को जोड़ने वाले महात्मा गांधी सेतु के समानांतर पश्चिमी भाग में एक और नए सेतु का निर्माण कार्य शुरू हो रहा है। जिसको लेकर आज बिहार के स्वास्थ्य व पथ निर्माण मंत्री मंगल पांडेय एवं पूर्व मंत्री सह स्थानीय विधायक नंदकिशोर यादव ने पटना सिटी पहुंचे।


 इस दौरान श्री पांडेय और श्री यादव ने महात्मा गांधी सेतु के समानांतर पश्चिमी भाग में एक और नए सेतु का निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया। 


इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री सह पथ निर्माण मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि सेतु के कार्य प्रगति के विषय पर समीक्षा व चर्चा संबंधित वरी अधिकारियों के साथ किया। वही सेतु का निर्माण में लगे एजेंसी के अधिकारियों से भी समीक्षा व चर्चा की है। लगभग अट्ठारह सौ करोड़ रुपये की योजना से यह नया पुल बनने वाला है, जो चार लेन का होगा। इस नए पुल के निर्माण से उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार के बीच की कनेक्टिविटी और आसान व बेहतर हो जाएगी। यातायात की व्यवस्था काफी सुगम हो जाएगा। व्यापारिक क्षेत्र में भी इसका काफी लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर बिहार बनने की ओर एक कदम और अग्रसर होंगे। बिहार आत्मनिर्भर बनने की ओर बढ़ चला है। उसमें यह पुल भविष्य में काफी कारगर साबित होगा। अगले 42 महीनों के अंदर इस नए पुल का निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। निर्माण कार्य के लिए जो लक्ष्य रखा गया है, उस लक्ष्य के तहत इस नए पुल के निर्माण का कार्य पूरा करेंगे। बिहार की जनता, खास कर के वैशाली, सारण, मुज़्ज़फरपुर की जनता को इस नए पुल से कनेक्टिविटी जोड़ने वाली हैं। उन क्षेत्रों के लोगों को लाभ मिलेगा। निरीक्षण के दौरान बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह पटना साहिब के स्थानीय विधायक नंदकिशोर यादव, पटना नगर निगम की महापौर सीता साहू सहित संबंधित विभाग के कई अधिकारी भी मौजूद रहे।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now