Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह का मनाया जन्मदिन, गरीबों में बांटा मिठाई और फल

पटना (न्यूज सिटी)। समाज सुधार सेनानी प्रकोष्ठ जदयू के प्रदेश सचिव शिव कुमार यादव ने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह के जन्मदिन पर मीठा...


पटना (न्यूज सिटी)।
समाज सुधार सेनानी प्रकोष्ठ जदयू के प्रदेश सचिव शिव कुमार यादव ने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह के जन्मदिन पर मीठापुर में बैठक कर उनके दीर्घायु होने की कामना की और गरीबों के बीच मिठाइ और फल का वितरण किया। कार्यक्रम बुधवार को आयोजित की गई। 

इस अवसर पर जदयू नेता मनोज लाल दास मनु ने कहा कि आरसीपी सिंह ने जिस तरह प्रशासकीय क्षेत्र में अपने कार्यों से सफलता प्राप्त की वहीं राजनीतिक क्षेत्रों में एक सधे राजनेता की तरह अपनी पहचान कायम कर कार्यकर्ताओं के बीच अपनी पहचान बनाई है। 


सचिव शिव कुमार यादव ने कहा कि आरसीपी सिंह सबको लेकर चलने वाले राजनेता है। समाज सुधार सेनानी प्रकोष्ठ उनके दीर्घायु और स्वस्थ रहने की कामना करता है। इस अवसर पर उपस्थित जदयू नेताओ में विजय कुमार सिन्हा, रोहित कुमार, गोलू कुमार, संजय सिंह, चंदन कुमार, अंकुश यादव, कामाख्या कुमार, अक्षत कुमार, सुमन कुमार ने आरसीपी जी को जन्मदिन की शुभकामना दी।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now