पटना (न्यूज सिटी)। पश्चिम बंगाल में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के काफिले में शामिल भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय पर असामाजिक त...
पटना (न्यूज सिटी)। पश्चिम बंगाल में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के काफिले में शामिल भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय पर असामाजिक तत्वों ने हमला बोल दिया। इस दौरान काफिले में शामिल कैलाश विजयवर्गीय की गाड़ी का शीशा भी टूट गया और उन्हें चोट भी लगी है। वही इस घटना की पुष्टि खुद कैलाश विजयवर्गीय ने की है और बताया उन्हें इस हमले में चोट लगी है।
वही इस घटना की कठोर निंदा करते हुए बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने ट्वीट कर कहा कि पश्चिम बंगाल में आज जो कुछ भी हुआ, वह लोकतंत्र को कलंकित करने वाला क्षण था। राजनीतिक नेताओं को इस तरह से निशाना बनाना बेहद चिंताजनक है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के क़ाफ़िले पर हुए हमले की गम्भीरता को देखते हुए इसकी उच्चस्तरीय जाँच की जानी चाहिए।




