Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


भभुआ सदर अस्पताल में 10 वर्षो से बंद ब्लड सेंटर का शुभारंभ

कैमूर (न्यूज सिटी)। भभुआ सदर अस्पताल में कैमूर जिलाधिकारी डॉ• नवल किशोर चौधरी ने ब्लड सेंटर का उद्घाटन किया। कैमूर जिलाधिकारी डॉ• नवल किश...


कैमूर (न्यूज सिटी)।
भभुआ सदर अस्पताल में कैमूर जिलाधिकारी डॉ• नवल किशोर चौधरी ने ब्लड सेंटर का उद्घाटन किया। कैमूर जिलाधिकारी डॉ• नवल किशोर चौधरी ने बताया कि सदर अस्पताल में बीते लगभग 10 वर्षों से ब्लड बैंक की व्यवस्था थी परंतु उसे सही तरह से संचालन नहीं हो रहा था। साथ ही जिलाधिकारी ने बताया कि यह जिला एनएच-2 से गुजरती है और यहां पर आए दिन हो नए-नए सड़क दुर्घटना होती रहती है। जिस कारण से मरीजों को ब्लड की जरूरत पड़ती है। 


अतः इसी परेशानी को देखते हुए सदर अस्पताल में ब्लड बैंक खोला गया है। अगर रक्तदाता चाहे तो इस ब्लड बैंक में आकर ब्लड रक्तदान भी कर सकते हैं। हालांकि ब्लड बैंक के शुभारंभ पर कई डोनर से रक्तदान किया। केंद्र में मौजूद ब्लड ग्रुप की उपलब्धता की सूची चिकित्सक का एवं सच में लगाया जाएगा ताकि मरीजों को कोई परेशानी ना हो। इस मौके पर जिलाधिकारी के साथ स्वास्थ विभाग के सिविल सर्जन, डीपीएम और केयर इंडिया की टीम आदि मौजूद रहे।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now