Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


ट्रक-बाइक में जोरदार टक्कर, एक कि मौत

कैमूर (न्यूज सिटी)। तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने कुदरा एनएच-02 पर एक बाइक में जोरदार टक्कर मारी। जिससे बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से जख्मी...


कैमूर (न्यूज सिटी)।
तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने कुदरा एनएच-02 पर एक बाइक में जोरदार टक्कर मारी। जिससे बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिसके बाद घायलों को इलाज के लिए आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां एक युवक की मौत हो गई जबकी दो की इलाज चल रहा है। घटना के संबंध में मृतक के भाई कुंदन कुमार ने बताया कि एक बाइक पर सवार तीन लोग रोहतास जिले के नासरीगंज थाना क्षेत्र के धनाव गाँव से बारात कुदरा के मुंजी गाँव जा रहा था। इसी दौरान कुदरा एनएच-02 पर खुरमाबाद के समीप तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे तीन युवक घायल हो गए।

 जिसके बाद घायलों के इलाज के लिए कुदरा अस्पताल में भर्ती कराएं। जहाँ से डॉक्टर ने गंभीर रूप से जख्मी एक युवक को बेहतर इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जिसके बाद युवक ईलाज के दौरान भभुआ सदर अस्पताल में मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा कर शव को परिजनों के हवाले सौप दिया। वही युवक के शव घर पहुँचते ही शादी के घर खुशी के जगह मातम पसर गया। हालांकि इस घटना से पूरे गाँव में सन्नाटा पसरा हैं। वही घटना के बाद परिजनों ने मुआवजे का मांग की है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now