Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


भूमि विवाद में बदमाशों ने की लूटपाट व मारपीट, पीड़ित ने पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। सुलतानगंज थाना क्षेत्र के दरगाह रोड के रहने वाले ओवैस अहमद ने भूमि विवाद में मारपीट करने एवं दुकान के गल्ले से तीन...


पटना सिटी (न्यूज सिटी)।
सुलतानगंज थाना क्षेत्र के दरगाह रोड के रहने वाले ओवैस अहमद ने भूमि विवाद में मारपीट करने एवं दुकान के गल्ले से तीन लाख रुपए नगद समेत मोबाइल लूट के आरोप लगाते हुए पीड़ित ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। ओवैस अहमद ने थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि बुधवार की शाम अगमकुआं थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित सोनाली पेट्रोल पंप के पास उनका दुकान व गोदाम में राम अवधेश यादव, नवाब लाल यादव, रोहित कुमार एवं राहुल कुमार ने हथियार के बल पर गोदाम को जेसीबी मशीन से क्षतिग्रस्त कर दिया। साथ ही दुकान के गले से ₹300000 नगद एवं मोबाइल भी लूट लिया। इस दौरान बदमाशों ने मारपीट कर जख्मी भी कर दिया। वही मौके पर खड़े उनके कई वाहनों को भी बदमाशों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है। जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now