Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटना में ITBP जवान की संदिग्ध मौत, पिता ने दोस्तों पर लगाया हत्या करने का आरोप

पटना (न्यूज़ सिटी)। ITBP जवान प्रेम कुमार गुप्ता की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई हैं। जिनका शव पटना के मीठापुर बस स्टैंड से बरामद किया गया...


पटना (न्यूज़ सिटी)। ITBP जवान प्रेम कुमार गुप्ता की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई हैं। जिनका शव पटना के मीठापुर बस स्टैंड से बरामद किया गया है। मृतक जवान जहानाबाद जिला के नगर थाना के पूर्वी ऊंटा के रहने वाले थे।






https://youtu.be/C1Cc6v_7hDU




घटना के संबंध में बताया जाता हैं कि मृतक प्रेम कुमार गुप्ता इंडियन तिब्बत पुलिस फोर्स के बटालियन संख्या 48 में कार्यरत थे। वे दीपावली पर्व को लेकर अपने घर 4 दोस्तों के साथ जा रहे थे। इसी दौरान उसने निजी बस से अपने घर जाने के लिए अपने दोस्तों के साथ कटिहार से पटना तक का टिकट लिया। लेकिन पटना पहुंचने के बाद जवान प्रेम कुमार गुप्ता बस में ही मृत पाया गया। परंतु उनके साथ में आ रहे बाकी के सभी दोस्त लोग उन्हें बस में ही मृत अवस्था में छोड़कर फरार हो गए।






https://www.youtube.com/watch?v=l6-TC5c_NyY




जवान को मरा पड़ा देख इसकी सूचना बस के कर्मचारियों ने आनन-फानन में जक्कनपुर थाना की पुलिस को दी है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में ले लिया। वहीं पुलिस ने प्रेम कुमार गुप्ता की मौत की सूचना उनके परिजनों को दी। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया और रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।





घटना के संबंध में मृतक के पिता ने जक्कनपुर थाना में मामला दर्ज कराया है। जिसमें उन्होंने अपने बेटे के साथ आ रहे बाकी दोस्तों को नामजद किया है। उन्होंने अपने बेटे को दोस्तों का आरोप लगाते हुए कहा है कि वे लोग ही मेरे बेटे को किसी जहरीली चीज देकर हत्या कर दी है।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now