Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटना सिटी में युवक की हत्या कर नाले में फेंका शव, जाँच में जुटी पुलिस

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। पटना सिटी क्राइम जोन में तब्दील होता जा रहा हैं। जिस वजह से यहां आए दिनों हत्या का सिलसिला जारी है। वहीं मालसलामी थ...


पटना सिटी (न्यूज सिटी)। पटना सिटी क्राइम जोन में तब्दील होता जा रहा हैं। जिस वजह से यहां आए दिनों हत्या का सिलसिला जारी है। वहीं मालसलामी थाना क्षेत्र के सावर चक हाता स्थित नाले में एक युवक का शव मिलने से आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया। शव होने की सूचना स्थानीय लोगों ने मालसलामी थाना पुलिस को दी। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेजा है। मृतक की पहचान मालसलामी थाना क्षेत्र के मंगल अखाड़ा निवासी सत्येंद्र मेहता के रूप में हुई है और वो पेशे से किसान हैं।






https://youtu.be/C1Cc6v_7hDU




घटना के संबंध में मृतक के बड़े भाई अशोक मेहता ने बताया की मेरा भाई सत्येंद्र मेहता बीते 12 नवंबर से रहस्यमय ढंग से लापता था। जिसके बाद परिजनों ने काफी खोजबीन की परंतु कोई अता पता ना चल सका। लेकिन आज मेरे भाई का शव नाले में फेंका पाया मिला है।






https://www.youtube.com/watch?v=l6-TC5c_NyY




मामले में मालसलामी थाना के एएसआई सुरेंद्र कुमार ने बताया कि अज्ञात अपराधियों ने सत्येंद्र मेहता की हत्या कर शव को नाले में फेंक दिया है। मृतक के दोनों हाथ और गले में रस्सी बंधा हुआ था। इससे आशंका जताई जाती है कि किसी ने उसकी हत्या कर सबूत मिटाने के नियत से शव को नाले में फेंक दिया है। हालांकि पुलिस ने घटना की जांच की बात कहते हुए किसी भी सवाल के जवाब देने से सीधे तौर पर इंकार कर दिया है। वहीं पुलिस ने हत्या की पुष्टि करते हुए कहा है कि मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही अपराधी पुलिस गिरफ्त में होंगे।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now