पटना (न्यूज सिटी) लोक आस्था का महापर्व शारदीय छठवर्त को लेकर श्री श्री छठ पूजा समिति नव युवक संघ सदस्य राजघाट नवादा के सक्रिय सदस्यों द्वारा...
पटना (न्यूज सिटी) लोक आस्था का महापर्व शारदीय छठवर्त को लेकर श्री श्री छठ पूजा समिति नव युवक संघ सदस्य राजघाट नवादा के सक्रिय सदस्यों द्वारा हरेक वर्षो की भांति इस वर्ष भी तनमयता व हर्सोल्लास के साथ ही पुनपुन नदी राजघाट नवादा पुल के समीप छठ व्रती घाटस्थल को साफ-सफाई आरंभ किया गया ।

श्री श्री छठ पूजा समिति नवयुवक संघ राजघाट नवादा सक्रिय सदस्य विकास कुमार उमेश सिंह विजय राज व राजू सिंह ने कहा है कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नौबतपुर फुलवारी से आने वाले छठवर्ती को लेकर पुनपुन नदी स्थित घाट पर साफ सफाई लाइट पंडाल अन्य व्यवस्था किया जाता है साथ साथ विधि व्यवस्था को लेकर अनुमंडल प्रशासन की प्रतिनियुक्ति दिनांक 19 नवंबर यानी खरना की दिन से इस घाट पर किया गया है।
रिपोर्टर-ललित नारायण सिंह।



