Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पाइप फैक्ट्री के चालक की हत्या, शव को ठिकाने लगाने के लिए हॉज में फेंका शव

पटना (न्यूज़ सिटी)। राजधानी पटना में हत्या का दौर जारी हैं। मामला नदी थाना क्षेत्र के सबलपुर इलाके स्थित एक पाइप फैक्ट्री की हैं, जहाँ पिछले ...


पटना (न्यूज़ सिटी)। राजधानी पटना में हत्या का दौर जारी हैं। मामला नदी थाना क्षेत्र के सबलपुर इलाके स्थित एक पाइप फैक्ट्री की हैं, जहाँ पिछले चार दिनों से लापता युवक का शव पानी की टंकी में तैरता हुआ मिला है। मृतक की पहचान दीदारगंज थाना क्षेत्र के निजामपुर निवासी अनिल यादव के रूप में हुई हैं। बताया जाता है कि मृतक पाइप फैक्ट्री में पिकअप वैन का चालक हैं।






https://youtu.be/l6-TC5c_NyY




वही शव की बरामदगी होते ही पीड़ित परिजन व स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा कर स्टेट हाइवे जाम कर दिया। साथ ही हाइवे से गुजर रहे दर्जनों वाहनों में तोड़फोड़ शरू कट दिया और एक बाइक में आग भी लगा दिया। वही हंगामा की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची नदी थाना की पुलिस के साथ भी आक्रोशित लोगों ने मारपीट और पुलिस के वाहनों में भी तोड़फोड़ व पथराव करने लगें। जिसके बाद स्थिति अनियंत्रित होता देख फतुहां और दीदारगंज थाना की पुलिस भी मौके पर बुलाया गया और आक्रोशित लोगों को शांत समझा बुझाकर शांत करवाया।









मृतक के बेटे और भाई ने बताया कि फैक्ट्री के लोग ही इनकी हत्या कर शव को ठिकाना लगाने के लिए पानी टंकी में फेंक दिया होगा। हालांकि घटना के बाद से फैक्ट्री में कार्यरत सभी कर्मचारी फरार बताए जा रहे हैं।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now