Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


चौक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शराब की खेप संग दो तस्कर गिरफ्तार

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। चौक थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए मोर्चा रोड स्थित एक मकान से शराब की बड़ी खेप बरा...


पटना सिटी (न्यूज सिटी)। चौक थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए मोर्चा रोड स्थित एक मकान से शराब की बड़ी खेप बरामद की है। मामले में पुलिस का कहना है कि चुनाव के दरम्यान शराब को खपाने की प्लानिंग हो रही थी। जिसकी गुप्त सूचना मिलते ही पुलिस ने छापेमारी कर 243 लीटर देशी व 130 लीटर विदेशी शराब के साथ 2 शराब कारोबारी को भी गिरफ्तार किया है। वही पुलिस ने एक मोटरसाइकिल को भी जब्त किया है।






https://youtu.be/bkn6OcCEOWk




चौक थानाध्यक्ष गौरीशंकर गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार किए गए शराब कारोबारी रितेश और विकास पूर्व में भी शराब समेत कई अन्य मामलों में जेल जा चुके है। फिलहाल गिरफ्तार किए गए शराब कारोबारी से पूछताछ कर इसमें संलिप्त अन्य लोगो की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।





पटना सिटी से आनंद राज की रिपोर्ट।।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now