Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


SDO के निर्देश पर पटना सिटी के दुकानों और सब्जी मंडियों में मास्क चेकिंग अभियान शुरू

पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। अनुमंडल क्षेत्र में कोरोना संक्रमण पर लगाम लगाने हेतु आज पटना सिटी एसडीओ मुकेश रंजन और एसडीपीओ अमित शरण के संयुक्त...


पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। अनुमंडल क्षेत्र में कोरोना संक्रमण पर लगाम लगाने हेतु आज पटना सिटी एसडीओ मुकेश रंजन और एसडीपीओ अमित शरण के संयुक्त नेतृत्व में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का आयोजन मंगल तालाब स्थित रामदेव महतो समुदायिक भवन में आयोजित की गयी। इस दौरान एसडीओ मुकेश रंजन ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा है कि वर्तमान समय लॉक डाउन की स्थिति खत्म हो चुकी है, लेकिन राज्य में केंद्र सरकार द्वारा जारी किए अनलॉक के नियम लागू है। इसके तहत सभी लोगों को मास्क पहनना, शारीरिक दूरी का पालन करना और सैनिटाइजर आदि का प्रयोग करना अनिवार्य है। लेकिन इसके बावजूद भी कुछ लोग उपरोक्त नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं जिनसे कोरोना संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है।






https://youtu.be/bkn6OcCEOWk




साथ ही एसडीओ मुकेश रंजन ने पटना सिटी अनुमंडल क्षेत्र के सभी थानाध्यक्षों को निर्देश देते हुए कहा कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्रों में कोरोना से बचाव हेतु सरकार द्वारा बनाए गए गाइडलाइन को लोगों द्वारा पालन करवाए। साथ ही एसडीओ ने कहा कि जो भी लोग बिना मास्क के सड़क पर घूमते दिखे, वैसे लोगों को चिन्हित कर उनसे जुर्माना राशि वसूला जाए। दुकानों और सब्जी मंडियों में भी खासतौर पर मास्क का संघन जांच अभियान चलाया जाए। अगर कोई दुकानदार कोरोना से बचाव के लिए सरकार द्वारा बनाए गए गाइडलाइंस का पालन नही करते है, तो वैसे दुकानों को भी चिन्हित कर जुर्माना वसूला जाए या फिर दुकान को सील कर दी जाए। सब्जी मंडियों में भी कोरोना से बचाव के नियमों का पालन कड़ाई से करायी जाए। बैठक में आलमगंज, अगमकुआं, खाजेकलां, चौक, मालसलामी बाईपास और मेहंदीगं थाना के थानाध्यक्ष उपस्थित रहे।





पटना सिटी से आनंद राज की रिपोर्ट।।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now