पटना सिटी (न्यूज सिटी)। राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव बढ़ता ही जा रहा हैं, इसी बीच प्रतिदिन पटना में अपराध का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है।...
पटना सिटी (न्यूज सिटी)। राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव बढ़ता ही जा रहा हैं, इसी बीच प्रतिदिन पटना में अपराध का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। ताजा मामला पटना सिटी के बाईपास थाना का है, जहाँ बाइक सवार लूटेरो ने लूटपाट की योजना को खुलेआम अंजाम दिया हैं।
बताया जाता है कि शुक्रवार की दोपहर बाईपास थाना क्षेत्र के टेंट सिटी में जमीन खरीद बिक्री करने के मकसद से आए दो लोगो से बाइक सवार दो लूटेरे ने लूटपाट की है। इस दौरान लूटेरों द्वारा सोने की चैन सहित नगद रुपए छीन कर फरार हो गए। जिसके बाद लूटपाट की सूचना पीड़ित द्वारा स्थानीय थाना की पुलिस को दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची बाईपास थाना की पुलिस अपराधियों को चिन्हित कर मामले कि छानबीन में जुट गयी।



