Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


गर्भवती की मौत पर आक्रोशित परिजनों ने शव सड़क पर रख किया जाम व विरोध-प्रदर्शन

पटना (न्यूज सिटी)। गोपालपुर थाना अंतर्गत पीएचसी संपतचक स्थित संत मदर अस्पताल के डॉक्टरों पर एक गर्भवती महिला मरीज के परिजनों ने गंभीर आरोप ल...


पटना (न्यूज सिटी)। गोपालपुर थाना अंतर्गत पीएचसी संपतचक स्थित संत मदर अस्पताल के डॉक्टरों पर एक गर्भवती महिला मरीज के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाया है। घटना के संबंध में गौरीचक थाना क्षेत्र के उसफा गाँव निवासी धर्मवीर चौधरी ने बताया की मेरी पत्नी रीना देवी को बीते 06 माह की गर्भवती होने के साथ-साथ उसे लगातार खून जारी हो रहा था। जिसके बाद अपनी पत्नी को इलाज के लिए संपतचक स्थित संत मदर अस्पताल में भर्ती कराया था। जिसके बाद धर्मवीर चौधरी ने बताया की मेरी पत्नी रीना देवी का ऑपरेशन डॉ० बाल्मीकि शर्मा के सलाह पर संत मदर अस्पताल संपतचक में भर्ती किए थे। इसके बाबजूद भी पीड़िता को लगातार खून जारी होता रहा। जिसके बाद मरीज के खराब हालात होने कि स्थिति में डॉक्टर द्वारा पटना लेकर जाने की सलाह दिया। जहां से परिजनों द्वारा रीना देवी को बेहतर ईलाज के लिए पटना भर्ती कराया गया था। जहां ईलाज के दौरान मंगलवार मध्यरात्रि मृत्यु हो गई।









महिला मरीज की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने संपतचक स्थित संत मदर अस्पताल के समक्ष दोपहर मे शव सड़क पर रखकर सड़क जाम कर दिया और विरोध-प्रदर्शन कर हंगामा करने लगे। हंगामा व सड़क जाम की सूचना मिलने पर गोपालपुर थानाध्यक्ष दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और परिजनों को समझा-बुझाकर सडक़ जाम को हटावाया और पीड़ित परिजनों के बयान पर अस्पताल के विरुद्ध लिखित शिकायत दर्ज कर लिया गया है। मामला दर्ज होते ही पुलिस अस्पताल के विरुद्ध जांच मे जुट गई हैं।





रिपोर्टर : ललित नारायण सिंह ।।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now