Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटना सिटी में बीते दो दिनों से लापता बच्चों की बरामदगी के लिए पीड़ित परिजनों ने किया विरोध-प्रदर्शन

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। खाजेकलां थाना क्षेत्र के काजमी बेगम कॉलोनी से पिछले दो दिनों से दो बच्चे गायब है। इसी कड़ी में आज पटना एसएसपी उपेन्द...


पटना सिटी (न्यूज सिटी)। खाजेकलां थाना क्षेत्र के काजमी बेगम कॉलोनी से पिछले दो दिनों से दो बच्चे गायब है। इसी कड़ी में आज पटना एसएसपी उपेन्द्र शर्मा, पटना सिटी एसपी (ईस्ट) जितेंद्र कुमार और पटना सिटी डीएसपी गुमसुदा हुए दोनों बच्चों की तलाश में जुटे है। लेकिन अभी तक पुलिस को कोई सुराग नही मिला है। इस संबंध में जब पटना एसएसपी से मीडिया ने पूछा तो सीधे तौर पर मामले पर कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया है।









वही लापता दोनों बच्चों की सकुशल बरामदगी को लेकर पीड़ित परिजनों ने स्लोगन लिखे तख्तियां लेकर अशोक राजपथ के बौली मोड़ से पश्चिम दरवाज़ा तक आक्रोश व विरोध मार्च निकाला। मार्च में भारी संख्या में पुरूष और महिलाएं शामिल थी। जिसके बाद पीड़ित परिजनों के साथ साथ सैकड़ो की तादाद में लोग अशोक राजपथ स्थित सेल्स टैक्स ऑफिस के समीप भीड़ इकट्ठा हो गए और कुछ देर के लिए सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन करने लगे। वही पीड़ित परिजनों का कहना था कि 36 घंटे बीतने के बाद भी कोई भी सुराग नही मिला है। पुलिस की लापरवाही के खिलाफ़ लोगो ने विरोध भी जताया है। वही जल्द से जल्द दोनों बच्चों को सकुशल बरामद किया जाने को लेकर मांग किया है।






https://youtu.be/gjFxkPb9A4c




गौरतलब है कि बीते 14 सितंबर को दोनों बच्चे पश्चिम दरवाजा स्थित नवाब बहादुर रोड नमाज पढ़कर दवा लाने गए थे। जिसके बाद से दोनों बच्चे घर वापस नही हुए। फिलहाल पुलिस विरोध मार्च कर रहे पीड़ित परिजनों को समझा बुझा कर शांत कराया और आश्वासन दिया कि पुलिस दोनों बच्चों को खोजबीन में जुटी हुई है। साथ ही आसपास के इलाके में लगें सीसीटीवी फुटेज को भी तलाशा जा रहा हैं। जल्द ही दोनों लापता बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now