पटना सिटी (न्यूज सिटी)। इस वक्त बड़ी खबर आ रही है, जहां बीते 14 सिंतबर को खाजेकलां थाना क्षेत्र के नवाब बहादुर रोड में नमाज पढ़ने गए लापता ह...
पटना सिटी (न्यूज सिटी)। इस वक्त बड़ी खबर आ रही है, जहां बीते 14 सिंतबर को खाजेकलां थाना क्षेत्र के नवाब बहादुर रोड में नमाज पढ़ने गए लापता हुए दोनों बच्चे मिल गए है। वही दोनों बच्चों की सकुशल बरामदगी होने की सूचना मो• अकसम के बड़े भाई फैजान अमसल से दी। फैजान अमसल ने बताया कि लापता हुए दोनों बच्चे मो• अकसम और अदनान अहमद को दरभंगा स्टेशन पर पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। इसकी सुचना हमें खाजेकलां थाना की पुलिस ने दी हैं। साथ ही फैजान ने बताया कि मेरे भाई और उसके दोस्त को पटना सिटी स्थित घर वापस लाने के लिए खाजेकलां थाना की पुलिस अभी यहाँ से दरभंगा के लिए रवाना हो रही है।
गौरतलब है कि बीते 14 सिंतबर को अबु स्माइल का 11 वर्षीय बेटा मो• अकसम और मो• तकिउल का 13 वर्षीय बेटा अदनान अहमद नमाज पढ़ने के लिए पश्चिम दरवाजा के नई सड़क स्थित एक मस्जिद में गया था। जिसके बाद से दोनों बच्चे घर नही लौटे थे। वही इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया था। जिसके बाद दोनों बच्चों की सकुशल बरामदगी न होने पर पीड़ित परिजनों ने बुधवार के शाम बॉली मोड़ से पश्चिम दरवाजा तक आक्रोश मार्च निकालकर प्रशासन से गुहार लगा रहा था। साथ ही बच्चों के लापता होने की सूचना पर पटना पुलिस हरकत में आई और पटना एसएसपी उपेंद्र शर्मा समेत कई पुलिस अधिकारी खाजेकलां थाना पहुंचे। जिसके बाद पीड़ित परिजनों ने अशोक राज पथ स्थित सेल्स टैक्स ऑफिस के पास सैकड़ों लोगो की भीड़ इकट्ठा होकर लापता बच्चों जी बरामदगी के लिए नारेबाजी करने लगें। इसके बाद पुलिस ने आक्रोशित परिजनों को समझा-बुझाकर शांत करवाया।



