Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


आलमगंज में ई-रिक्शा चुराने वाले दो संदिग्ध चढ़ा पुलिस के हत्थे

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। राजधानी पटना में अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। वही पटना सिटी में भी दिन-प्रतिदिन नए-नए अपराध होते दिख रहे हैं। जि...


पटना सिटी (न्यूज सिटी)। राजधानी पटना में अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। वही पटना सिटी में भी दिन-प्रतिदिन नए-नए अपराध होते दिख रहे हैं। जिस पर लगाम कसना पुलिस को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। मामला पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र का है, जहां बीते सोमवार की शाम को थाना की गश्ती दल गश्ती के दौरान एनएमसीएच काली मंदिर के पास संदिग्ध स्थिति में खड़े दो व्यक्ति को खदेड़ कर पकड़ा है।






https://youtu.be/1MoN14pv2jk




मामले में आलमगंज थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि बीते सोमवार की संध्या थाना की गश्ती दल एनएमसीएच काली मंदिर के पास से गुजर रही थी। इसी दरमियान दो संदिग्ध व्यक्ति पुलिस की जिप्सी देखकर भागने लगे। जिसके बाद पुलिस को उन दोनों व्यक्ति पर शक हुआ और खदेड़ कर पकड़ा। जिसके बाद पुलिस ने दोनों व्यक्ति से पूछताछ की तो उसने बताया कि हम दोनों जहां-तहां से ई रिक्शा की चोरी कर उसमें से बैटरी खोल कर निकाल लेते हैं और ई-रिक्शा को लावारिश स्थिति में छोड़ देते हैं। साथ ही पुलिस ने पकड़े गए दोनों बैटरी से कड़ाई से पूछताछ की तो दोनों ने बताया कि हाल ही में तीन-चार रोज पहले पटना जंक्शन से एक ई रिक्शा चोरी करके लाए तथा उसमें लगा बैटरी निकाल कर नूरानी बाग कॉलोनी बैंक ऑफ इंडिया निवासी कामेश्वर राम के पुत्र नीरज कुमार उर्फ लल्ला के हाथों ₹12000 में बेचे हैं। इसके बाद ई-रिक्शा को गुलजारबाग में लगाकर लावारिस स्थिति में छोड़ दिए हैं। पूछताछ के बाद पकड़े गए दोनों आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने लावारिस स्थिति में छोड़े गए हरा रंग का ई-रिक्शा (जिसका नंबर BR01ER0218) गुलजारबाग स्टेशन के सामने से बरामद किया है। साथ ही पूछताछ के दौरान दोनों संदिग्धों ने बताया कि आज ही भी ई रिक्शा के चोर नहीं करने आए थे। भाई आलमगंज थाना के पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी हुए ई रिक्शा के बैटरी के खरीदार नीरज कुमार उर्फ लल्ला को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पकड़े गए दोनों संदिग्धों की पहचान आलमगंज थाना क्षेत्र के कोईरी टोला निवासी नीरू प्रसाद का बेटा सोनू कुमार और शंकर साह के बेटा डब्बू साह के रूप में हुई हैं। वहीं पुलिस पकड़े गए उपरोक्त तीनों व्यक्तियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now