Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


विपक्ष के युवराजों को मिले 'मैन आफ निगेटिविटी' की उपाधि: नंदकिशोर

पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। बिहार के पथ निर्माण मंत्री श्री नंदकिशोर यादव ने कहा है कि विपक्ष के युवराजों को ' मैन आफ निगेटिविटी ' की उ...


पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। बिहार के पथ निर्माण मंत्री श्री नंदकिशोर यादव ने कहा है कि विपक्ष के युवराजों को ' मैन आफ निगेटिविटी ' की उपाधि मिलनी चाहिये। विपक्षी नेताओं की सकारात्मक सोच पूरी तरह खत्म हो गयी है।
श्री यादव ने विपक्षी दलों की कथनी और करनी पर प्रहार करते हुए कहा कि विपक्षी दलों के नेता नकारात्मक ऊर्जा से ग्रसित हैं। यह उनके ऊल-जलूल बयानों से साबित हो चुका है। उन्होंने किसी के नाम लिए बगैर तंज कसते हुए कहा कि विपक्ष के युवराजों को ' मेन आॅफ निगेटिविटी' की उपाधि मिलनी ही चाहिए। इन लोगों ने आज तक कोई सकारात्मक बात नहीं की। चाहे देश की सुरक्षा की बात हो, या फिर कोरोना संकट से लड़ने की। इनकी निगेटिविटी से देश को तो कुछ नहीं बिगड़ेगा। क्योंकि देश और प्रदेश में सकारात्मक ऊर्जा वाली सरकारें हैं।
श्री यादव ने कहा कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में एनडीए की सरकार ने अपनी सकारात्मकता को नहीं छोड़ा। इसी का नतीजा है कि कोरोना अब हार के करीब है। लेकिन, संकट में भी विपक्षी दलों के युवराजों ने निगेटिविटी फैलाने की भरपूर कोशिश की। लेकिन, इनकी एक न चली। अपनी नकारात्मक ऊर्जा से ये अपनी ही पार्टी की लुटिया डूबा देंगे।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now