Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पीएम ने पटना सिटी वासियों को दिया एक बड़ी सौगात : नंदकिशोर

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। बिहार के पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव ने कहा है कि पटना साहिब विधान सभा क्षेत्र के अंर्तगत 73 करोड़ रूपये की लागत...


पटना सिटी (न्यूज सिटी)। बिहार के पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव ने कहा है कि पटना साहिब विधान सभा क्षेत्र के अंर्तगत 73 करोड़ रूपये की लागत से करमलीचक में बने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का उदघाटन कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पटना सिटी वासियों को एक बड़ी सौगात दी है।






https://youtu.be/gjFxkPb9A4c




बता दें कि श्री यादव पटना साहिब विधान सभा क्षेत्र के विधायक भी हैं और उन्होंने आज बताया की कर्मलीचक सीवरेज प्लांट शुरू होने से पटना सिटी की एक बड़ी आबादी को प्रदूषित जल के संक्रमण से मुक्ति मिलेगी और किसानों के खेत में गंदा जल नहीं जायेगा। निर्मल गंगा की ओर प्रधानमंत्री जी का यह बहुत ही महत्वपूर्ण कदम हैं। अब इस प्लांट से गंदा जल का शोधन कर कृषि कार्य में भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। बिहार के विकास के लिए कृत संकल्पित एनडीए की सरकार ने मार्च 2017 में कर्मलीचक सीवरेज नेटर्वक को मंजूरी दी थी। जिसके तहत 96.54 किलोमीटर सिवरेज नेटर्वक को 277.42 करोड़ रूपये की लागत से बिछाया जाना है। अभी शहर का गंदा पानी बिना किसी शुद्धिकरण के गंगा और पुनपुन में प्रवाहित किया जा रहा है। अब यह प्रक्रिया स्वतः समाप्त हो जायेगी।






https://youtu.be/SNW4IoZ-H3M




श्री यादव ने कहा कि नमामि गंगे परियोजना के तहत पटना नगर निगम क्षेत्र में 3652 करोड़ की लागत से 6 सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनने है, जिनमें से आज दो प्लांट कर्मलीचक और बेऊर का प्रधानमंत्री जी द्वारा वॅर्चुअल काॅन्फ्रेंसिंग के जरिये विधिवत उद्घाटन विकास, विकास और विकास के राज्य सरकार के संकल्प को साकार करने की दिषा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे पटना से आठ करोड़ लीटर प्रदूषित पानी अब गंगा नदी में नही बहेगा। इस पुनीत कार्य के लिए पटना साहिब विधान सभा क्षेत्र की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रति एक बार पुनः हृदय से अभार और धन्यवाद दिया है।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now