Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


विधायक दल के नेता महबूब आलम ने 6 सड़कों का शिलान्यास

बारसोई/कटिहार (न्यूज सिटी)। बारसोई अनुमंडल मुख्यालय क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में भाकपा माले विधायक दल के नेता कामरेड महबूब आलम ने 6 सड़को...


बारसोई/कटिहार (न्यूज सिटी)। बारसोई अनुमंडल मुख्यालय क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में भाकपा माले विधायक दल के नेता कामरेड महबूब आलम ने 6 सड़कों का शिलान्यास किया। श्री आलम ने सभा संबोधित करते हुए कहा कि 65 बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र में सड़कों का जाल दिखेगा जनता का विश्वास टूटने नहीं देंगे। संघर्ष के साथ विकास करेंगे। जनता ने जिस उम्मीद से हमें विधायक बनाया है, उसे टूटने नहीं देंगे। कुछ सामंती अपराधी दलाल गणों गठजोड़ ताकते को ध्वस्त करना मकसद है। गरीब पीड़ित शोषित किसान मजदूर के हक की लड़ाई हमारी पार्टी जारी रहेगी। आगामी विधानसभा चुनाव 2020 को लेकर कार्यकर्ता नेता विशेष जनसंपर्क अभियान शुरू किया है। लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है कि किसी के झांसे में नहीं आना है। सभी सड़कों को पक्की करण किए जा रहे हैं। चार सड़क लगभग 60 लाख की लागत से जल्द ही बनकर तैयार हो जाएंगे तथा लोग आसानी से अनुमंडल मुख्यालय पहुंच सकेंगे।






https://youtu.be/1akds7v-QEs




श्री आलम ने बताया कि यह महत्वपूर्ण सड़क, मालोर, शीतलपुर, सिंधिया, पोमरा मदरसा में दो कमरे जल्द बंद कर तैयार हो जाएंगे। साथ ही मौके पर की हर क्षेत्र में बारसोई में अधिक काम किए जा रहे हैं। शुद्ध पेयजल के लिए पाइप लाइन के कार्य किया जा रहा है। इतना ही नहीं बिजली क्षेत्र में जर्जर तार पोल बदले जा रहे हैं और आने वाले समय में लोगों को बिजली की दिक्कत नहीं होगी। छोटे- सड़क एवं पुलिया बनवाए जा रहे हैं। छात्र-छात्राओं के पठन-पाठन के लिए विशेष ध्यान दिया जा रहे हैं तथा स्वास्थ्य के क्षेत्र में हॉस्पिटल एवं रोगियों के लिए बेड के व्यवस्था किए जा रहे हैं। वही श्री आलम ने कहा कि चार सड़क मुख्यमंत्री सड़क योजना अंतर्गत लगवा पंचायत सतवा शिवआनंद पुर पंचायत के तीसलिया सिंघिया एवं कचना में सड़क बनवाई जा रहे हैं, जो जल्द ही काली करण किए जाएंगे। वही मौके पर नियाज अहमद, अंसारी आयशा, काजिम इरफानी, कामरेड काजी, शाहबाज, कॉमरेड सोनू यादव, कॉमरेड उदय यादव, मोहम्मद हबीब फरजल, मुखिया मोहम्मद मोजजम हुसैन रेजाउद्दीन, फरजुल हक, कॉम मुज़्ज़मील हक, मुजफ्फर, मिस्टर, ढाहलु, कमरोजजम्मा, सद्दाम, तजीमुल हक सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।





कटिहार से जगन्नाथ दास की रिपोर्ट।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now